2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'ईठा' अगले महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाया है। विठाबाई के जीवनी पर आधारित इस बायोपिक के लिए श्रद्धा ने करोड़ों रुपये की फीस ली है।
'ईठा' में विठाबाई नारायणगावकर के किरदार के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूल की मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
Eetha Shraddha Kapoor Fees: 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद श्र्द्धा कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। श्रद्धा ने 'ईठा' में विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाने के लिए करोड़ों रुपये की फीस ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'ईठा' के लिए श्रद्धा की फीस
फ्री प्रेस जर्नल की एक खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दी है। इससे पहले फिल्म 'स्त्री 2' के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये और 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए 7 करोड़ रुपये मिले थे।
इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन का मानना है कि यह फिल्म श्रद्धा के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी, इसलिए यह फीस बिल्कुल सही है।
किस पर आधारित है 'ईठा'
फिल्म 'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी साम्रज्ञी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम 'ईठा' पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह नाम विठाबाई के सम्मान और विरासत के साथ न्याय नहीं करता। उनकी मांग है कि फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' होना चाहिए।
विठाबाई नारायणगावकर के बेटों (कैलाश और राजेश) और पोते (मोहित) ने भी NCP की इस मांग का समर्थन किया है कि फिल्म में असली नाम का इस्तेमाल होना चाहिए।
फिल्म को लेकर अनंत वी जोशी की राय
इस फिल्म में काम कर रहे अभिनेता अनंत वी जोशी ने इस विवाद पर कहा कि फिल्म का नाम सीधे तौर पर न रखने का फैसला भविष्य की कानूनी या बाकी दिक्कतों से बचने के लिए लिया गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अगर परिवार को आपत्ति नहीं है, तो असली नाम रखने से फिल्म और भी भरोसेमंद लगेगी। फिल्म मेकर्स ने हमेशा विठाबाई को पूरा श्रेय दिया है।
यह भी पढ़ें: रुपाली गांगुली ने सतीश शाह को किया याद, साझा की 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की पुरानी यादें