पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' का मनाया जश्न, पूरे हुए 27 साल; साझा की खास तस्वीरें

Thu, 02 Jul 2026 10:05 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 02 Jul 2026 10:05 AM IST
सार

27 years of Hote Hote Pyar Ho Gaya: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की साल 1999 की मशहूर फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' की रिलीज को आज पूरे 27 साल हो गए हैं। इसी खुशी में जैकी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
Jackie Shroff marks 27 years of Hote Hote Pyar Ho Gaya starring Kajol Ayesha Jhulka See Photos
फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' 2 जुलाई 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। आज फिल्म की रिलीज के पूरे 27 साल हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। 

Jackie Shroff marks 27 years of Hote Hote Pyar Ho Gaya starring Kajol Ayesha Jhulka See Photos
फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकी श्रॉफ का पोस्ट
इस खास मौके पर जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' की खूबसूरत तस्वीरों को मिलाकर एक छोटा सा वीडियो मोंटाज साझा किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा '27YearsOfHoteHotePyaarHoGaya'। इसी वीडियो के साथ जैकी ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी लगाया है।

Jackie Shroff marks 27 years of Hote Hote Pyar Ho Gaya starring Kajol Ayesha Jhulka See Photos
फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है 'होते होते प्यार हो गया' की कहानी?
'होते होते प्यार हो गया' फिल्म दो ऐसे अनजान लोगों की कहानी थी, जिनकी अचानक शादी हो जाती है और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो जाता है। इस फिल्म को फिरोज ईरानी ने निर्देशित किया था। इसका सुपरहिट गाना अल्का याग्निक ने गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff marks 27 years of Hote Hote Pyar Ho Gaya starring Kajol Ayesha Jhulka See Photos
फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकी श्रॉफ का सफर
अब 69 साल के हो चुके जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'हीरो' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'खलनायक', 'बॉर्डर' और 'देवदास' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हाल ही में 29 मई को उनकी एक नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स इस शुक्रवार मनाएंगे शादी का जश्न, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा कार्यक्रम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed