{"_id":"6a45d097ee63143a6b0a2e0d","slug":"welcome-to-the-jungle-starring-akshay-kumar-and-supergirl-day-6-box-office-collection-wednesday-earning-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में छठे दिन आई गिरावट, ‘सुपरगर्ल’ का खेल हुआ खत्म; जानें ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में छठे दिन आई गिरावट, ‘सुपरगर्ल’ का खेल हुआ खत्म; जानें ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:14 AM IST
सार
Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में दस्तक देंगी। ऐसे में मौजूदा फिल्मों की कमाई पर असर साफ दिखने लगा है। जानिए, बुधवार को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है। बुधवार को भी नई फिल्मों की दस्तक से पहले अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। जानिए, इसके अलावा बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई बुधवार को की है।
2 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी कॉमेडी से शुरुआती दिनों में दर्शकों को खूब हंसाया। लेकिन अब इसका क्रेज कम हाे रहा है, इसलिए कमाई में भी गिरावट दिख रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 9.25 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे।
अहमद खान निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 87.50 करोड़ रुपये है। फिल्म अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है लेकिन इसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म 'सुपरगर्ल'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सुपरगर्ल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ भी 6 दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस का कलेक्शन छठे दिन ही दिखना बंद हो चुका है। जबकि पांचवें दिन इस फिल्म ने 33 लाख रुपये कमाए थे। क्रेग गिलेस्पी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 5.20 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सुपरगर्ल’ फिल्म में मिली अल्कॉक ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म को सुपरमैन फ्रैंचाइजी की तरह पसंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'कॉकटेल 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 13वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 88.15 करोड़ रुपये हो चुका है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन फिल्मों का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 20वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 50.95 करोड़ रुपये हो चुका है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना नजर आए।
सामंथा स्टारर साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 52.80 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।