पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly share reel featuring Satish Shah from tv serial sarabhai vs sarabhai says miss him so much

रुपाली गांगुली ने सतीश शाह को किया याद, साझा की 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की पुरानी यादें

Thu, 02 Jul 2026 10:50 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 02 Jul 2026 10:50 AM IST
सार

Rupali Ganguly Remembers Satish Shah: रुपाली गांगुली ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को याद करते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। यह पोस्ट उनके टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की पुरानी यादों को ताजा करती है।

विज्ञापन
Rupali Ganguly share reel featuring Satish Shah from tv serial sarabhai vs sarabhai says miss him so much
टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' सीरियल के उनके और सतीश शाह के कुछ मजेदार सीन देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।

विज्ञापन

रुपाली ने साझा किया खास पोस्ट
रुपाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साझा करते हुए रुपाली बहुत भावुक हो गईं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उन्हें (सतीश शाह) को बहुत-बहुत याद करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश शाह और रुपाली का खास ऑन-स्क्रीन रिश्ता
'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में सतीश शाह ने 'इंद्रावदन साराभाई' का और रुपाली गांगुली ने उनकी बहू 'मोनिशा' का किरदार निभाया था। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह एक कॉमेडी शो था।

विज्ञापन

क्या है 'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो की कहानी
टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में दिखाया गया कि अमीर परिवार के होने के बावजूद, इंद्रावदन हमेशा अपनी मिडिल-क्लास बहू मोनिशा का साथ देते थे। जब भी इंद्रावदन की पत्नी माया साराभाई (रत्ना पाठक शाह) मोनिशा को उसके सलीके के लिए टोकती थीं, तो इंद्रावदन मोनिशा के ढाल बनकर खड़े हो जाते थे। दोनों की यह नोक-झोंक दर्शकों को बहुत पसंद आती थी।

टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के बारे में
'साराभाई वर्सेस साराभाई' सुपरहिट कॉमेडी शो साल 2004 से 2006 तक टीवी पर आया था। साल 2017 में इसका दूसरा सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था। इस शो में सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, रुपाली गांगुली, सुमित राघवन और राजेश कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 

पिछले साल हुआ था सतीश शाह का निधन
सतीश शाह बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत बड़े कलाकार थे। उन्होंने 'जाने भी दो यारो', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। पिछले साल 25 अक्तूबर, 2025 को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के समय 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की पूरी टीम ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी थी।


यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' का मनाया जश्न, पूरे हुए 27 साल; साझा की खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed