पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shreya Kalra Take A Dig At Harshad Chopda on Lock Upp 2 Says No Girl Marry Him

‘कोई ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगा…’ श्रेया कालरा ने ‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज; फैंस ने किया ट्रोल

Thu, 02 Jul 2026 09:51 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jul 2026 09:51 AM IST
सार

Shreya Kalra Take A Dig At Harshad Chopda: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ‘लॉकअप 2’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। शो के दौरान श्रेया ने हर्षद की निजी जिंदगी को लेकर तंज कसा। इस बात से अभिनेता के फैंस नाराज हो गए हैं। 

विज्ञापन
Shreya Kalra Take A Dig At Harshad Chopda on Lock Upp 2 Says No Girl Marry Him
श्रेया कालरा और हर्षद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyakalraa

विस्तार

बीते दिनों जब हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शामिल हुए तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज सबके सामने खोला। यह राज जानकर फैंस भी दंग थे। वहीं एक दूसरी प्रतियोगी श्रेया कालरा ‘लॉकअप 2’ में हर्षद को लेकर अजीब बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि जिस तरह का व्यवहार हर्षद का है, ऐसे में कोई लड़की उनसे शादी नहीं करेगी। इस बात से हर्षद के फैंस नाराज हो गए हैं और श्रेया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


श्रेया ने हर्षद को घमंडी बताया 
एक वायरल वीडियो में श्रेया ‘लाॅकअप 2’ की एक प्रतियोगी से कहती हैं, ‘हर्षद का सीरियल नहीं चला, उसने सोचा शो में आएगा तो फैंस से कनेक्ट हो जाएगा। वह बहुत घमंडी है, बाहर भी उसका ऐसा ही व्यवहार है। कोई ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगा।’ यह बात हर्षद चोपड़ा के फैंस को चुभ गई। उन्होंने श्रेया को जमकर ट्रोल किया, साथ ही जता दिया कि हर्षद टीवी के हिट और पसंदीदा एक्टर हैं।  
विज्ञापन



 



 

Shreya Kalra Take A Dig At Harshad Chopda on Lock Upp 2 Says No Girl Marry Him
हर्षद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षद ने शो ‘लॉकअप’ में खोला था अपना राज
बता दें कि ‘लॉकअप 2’ जब शुरू हुआ था तो इस शो में हर्षद ने एक बड़ा राज खोला था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यही मेरा राज है।’ 
‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के एपिसोड में जब हर्षद चोपड़ा ने अपने दिल का दर्द बयां किया तो हर कोई हैरान रह गया। लगभग 16 साल पहले उनको प्यार में धोखा मिला था।   

20 साल से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4'  जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed