'टॉक्सिक' के प्रोमो पर लोगों ने दी राय, किसी को धांसू लगा यश का लुक; किसी को पसंद आया अभिनेत्रियों का स्टाइल
Toxic Promo X Review: फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया प्रोमो 'लेडीज एंड लेडीज' कुछ ही देर पहले कई भाषाओं में रिलीज किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग 'टॉक्सिक' के प्रोमो पर अपनी राय पेश कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार (1 जुलाई) को निर्माताओं ने फिल्म 'टॉक्सिक' का एक नया प्रोमो जारी किया, जिसका नाम 'लेडीज एंड लेडीज' रखा गया। इसका मकसद फिल्म की महिला कलाकारों को दिखाना था। जानिए सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'टॉक्सिक' का प्रोमो
निर्माताओं ने आज 'टॉक्सिक' का खास प्रोमो रिलीज किया, जिसका नाम 'लेडीज एंड लेडीज' रखा गया। इसमें फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी की खास झलक दिखाई गई।
लोगों की प्रतिक्रिया
'टॉक्सिक' के प्रोमो पर एक्स (X) पर लोग अपनी अलग-अलग राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार टीजर से उत्साह दोगुना हो गया है', दूसरे यूजर ने लिखा, 'गैंगस्टरों की दुनिया में, वह एक राक्षस है', एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चे कृपया दूर रहें', एक यूजर ने लिखा, 'टॉकिस्क की हर नई झलक फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा भव्य बना रही है।'
Ladies & Ladies of #Toxic#Yash Action with Full On Exotic Moments 💥💥💥#Nayanthara #HumaQureshi #TaraSutaria #KiaraAdvani #RukminiVasanth & Many more pic.twitter.com/kBuREGn0rx
— 𝐁𝐡𝐞𝐞𝐬𝐡𝐦𝐚 𝐓𝐚𝐥𝐤𝐬 (@BheeshmaTalks) July 1, 2026
Excellent Teaser Cut 💥
— Power KING 🔥 (@attitudeboy200) July 1, 2026
Hype is Double ❤️🔥#Toxic Grand Release on August 26th 🤞💎 pic.twitter.com/gAZsGI3wZB
In the world of gangsters, he’s a monster.#TOXIC @TheNameIsYash pic.twitter.com/HsekJl8lEf
— Lara (@lambodhara1) July 1, 2026
Kids Please Stay Away 🤫https://t.co/LBg8WyI2W4#ToxicTheMovie #Yash pic.twitter.com/7Qt71cwYCU
— 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗶 ᵀᵒˣᶦᶜ ²⁶⁻⁰⁸⁻²⁶ (@NameIsShreyash) July 1, 2026
रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म
एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार महिला कलाकारों की टोली, यश की दमदार उपस्थिति और गीतु मोहनदास की दूरदृष्टि दर्शकों की उम्मीदों को लगातार बढ़ा रही है', एक यूजर ने लिखा, 'एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म।', एक यूजर को मेलिसा के किरदार में रुक्मिणी वसंत का लुक बेहद पसंद आया। एक यूजर ने रुक्मिणी के लिए लिखा, 'अपनी शानदार अदाओं और बेजोड़ शालीनता से सहजता से सबका ध्यान खींच रही हैं'
Every new glimpse of #Toxic makes the film look bigger than ever. 🔥
— 𝐍IKHIL (@NikhilPoojary01) July 1, 2026
A stunning female cast, a powerful screen presence from Yash and Geetu Mohandas vision keep raising expectations....
Bring on 26 August 2026 ❤️🔥pic.twitter.com/dSrTpZZFeA
Rukmini Vasanth as Melissa is effortlessly stealing the frame with her stunning look and unmatched elegance.💥🥵📈@rukminitweets • #RukminiVasanth • #Toxic • #TOXICTheMovie • #TOXICOnAUG26 pic.twitter.com/x1L28CCG4d
— Jegan (@thejeganv) July 1, 2026
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) July 1, 2026
'टॉक्सिक'
फिल्म 'टॉक्सिक' में साउथ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसे केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया अभिनेत्रियों का धमाकेदार लुक, नयनतारा से लेकर कियारा का दिखा अनोखा अंदाज