{"_id":"6a452dae7342cf55730a2029","slug":"samantha-maa-inti-bangaaram-box-office-collection-day-13-as-its-earning-goes-down-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Inti Bangaaram: ‘मां इंटी बंगारम’ की रफ्तार हुई धीमी, कमाई में हुई गिरावट; जानें बुधवार का कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Maa Inti Bangaaram: ‘मां इंटी बंगारम’ की रफ्तार हुई धीमी, कमाई में हुई गिरावट; जानें बुधवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:41 PM IST
सार
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: आज ‘मां इंटी बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज बुधवार के दिन कितनी कमाई की है।
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। अच्छी शुरुआत के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए आज बुधवार के दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाई में हुई गिरावट
‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में अच्छी कमाई की। लेकिन बीते वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इसने 1.60 करोड़, तो वहीं मंगलवार को 1.65 करोड़ की कमाई की।
3 of 5
फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ की कमाई में आज और गिरावट देखने को मिली है। आज बुधवार को इसने 83 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 52.33 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 77 लाख की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।
क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।