पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Akhil Akkineni Lenin Trailer Reeased As Love Fight Becomes War In A Village

Lenin Trailer: ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार के लिए छिड़ी जंग; खतरनाक अवतार में दिखे अखिल अक्किनेनी

Wed, 01 Jul 2026 06:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

Lenin Movie Trailer: अखिल अक्किनेनी की आने वाली फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Akhil Akkineni Lenin Trailer Reeased As Love Fight Becomes War In A Village
लेनिन फिल्म ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल अक्किनेनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक लव स्टोरी को गांव की हिंसक लड़ाई के बीच दिखाया गया है।

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में अखिल के किरदार लेनिन और भाग्यश्री बोर्से की भारती के बीच रोमांस दिखाया गया है। लेकिन धीरे-धीरे यही प्यार एक बड़े टकराव और हिंसक संघर्ष की वजह बन जाता है।

विज्ञापन

ट्रेलर में इस लड़ाई को ‘महाभारत’ के कुरुक्षेत्र से भी जोड़ा गया है और एक डायलॉग सुनाई देता है- ‘प्यार से बड़ी कोई जंग नहीं होती।’ ट्रेलर के आखिर में लेनिन का किरदार पूरी तरह बदलता हुआ नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhil Akkineni Lenin Trailer Reeased As Love Fight Becomes War In A Village
लेनिन फिल्म ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट 
इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बूरू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शिवाजी, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और सुनील भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और सिनेमैटोग्राफी लियोन ब्रिटो ने संभाली है।

Akhil Akkineni Lenin Trailer Reeased As Love Fight Becomes War In A Village
लेनिन फिल्म ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘लेनिन’ के साथ अखिल अक्किनेनी साल 2023 की फिल्म ‘एजेंट’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज पहले 26 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे टालकर 10 जुलाई कर दिया गया है। फिल्म को नागार्जुन और सूर्यदेवरा नागा वंसी ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें- 5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान

Akhil Akkineni Lenin Trailer Reeased As Love Fight Becomes War In A Village
अखिल अक्किनेनी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
अखिल अक्किनेनी की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अखिल अक्किनेनी ने 6 जून 2025 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में जैनब रवजी से पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed