कामख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद, संस्कारी अंदाज देखकर चौंक गए फैंस, यूजर्स बोले- आप तो नास्तिक थीं!
Urfi Javed visited Kamakhya Devi Temple: अपने अटपटे फैशन सेंस के लिए मशहूर इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस उर्फी जावेद हाल ही में गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामख्या देवी मंदिर पहुंची थीं। इस यात्रा की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद अक्सर अपने अटपटे फैशन सेंस की वजह से ट्रोल होती हैं। कई बार वह इस वजह से कंट्रोवर्सी में भी घिर चुकी हैं। हाल ही में जब वह सादगी भरे और पारंपरिक पहनावे में कामख्या देवी मंदिर पहुंचीं तो फैंस दंग रह गए। कई सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन नहीं हुआ कि यह उर्फी जावेद हैं। उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस ने अजब-गजब किस्म के रिएक्शन दिए हैं।
फैंस ने पूछ लिया बड़ा सवाल
उर्फी जावेद ने कामख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद कई तस्वीरें साझा कीं। इसमें वह सूट-सलवार पहने और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए।’ आगे उन्होंने फूल वाला इमोजी शेयर किया। यह फोटो देखकर कई फैंस ने कहा कि पहली बार अच्छी ड्रेस पहनी है। लेकिन एक सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी से पूछा, ‘आप तो नास्तिक थीं ना!’
बता दें कि अपने पहले कुछ इंटरव्यू में उर्फी ने कहा था कि वह रिलिजन या धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।
उर्फी जावेद का करियर फ्रंट कैसा चल रहा है?
सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिएटिव ड्रेसेस पहने हुए उर्फी जावेद नजर आईं। साथ ही ‘लाॅकअप 2’ के एपिसोड में भी बतौर गेस्ट वह पहुंची थीं। इससे पहले उर्फी जावेद रियलिटी शो ‘स्पिट्सविला’ का हिस्सा बनी थीं, बतौर होस्ट इस शो से जुड़ी थीं। वह कई और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी ने किया।