सिंगर स्टेबिन बेन ने मां और नूपुर सेनन के वायरल वीडियो का बताया सच, बोले- 'मेरी मम्मी और पत्नी के बीच सब...'
Stebin Ben On Viral Video: स्टेबिन बेन ने अपनी मां द्वारा सार्वजनिक रूप से बहू नूपुर सेनन को नजरअंदाज करने पर चुप्पी तोड़ी है। जानें क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सिंगर स्टेबिन बेन और उनकी पत्नी नूपुर सेनन का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखकर लोग दावा कर रहे थे कि स्टेबिन की मां ने सरेआम अपनी बहू नूपुर को अनदेखा किया है। अब स्टेबिन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को लेकर अपनी राय दी है।
क्या था वायरल वीडियो में?
जनवरी में शादी के बंधन में बंधे स्टेबिन और नूपुर अपने माता-पिता के साथ डिनर पर गए थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय जब पैपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे, तब नूपुर ने अपनी सास को रुकने के लिए कहा, लेकिन उनकी सास बिना रुके आगे बढ़ गईं। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नूपुर को एक खतरनाक सास मिली है।
Nupur Sanon married a Christian, and now her parents-in-law are not accepting her. pic.twitter.com/lotU8LShEk
— À. (@Adityaverce) May 4, 2026
स्टेबिन बेन ने दी सफाई?
गलाट्टा इंडिया की एक खबर के अनुसार, स्टेबिन ने इस पूरी गलतफहमी को दूर करते हुए कहा कि उनके माता-पिता बहुत ही सीधे-सादे हैं। वे मीडिया और पैपराजी को देखकर असहज हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि मीडिया सिर्फ स्टेबिन के लिए है, उनके लिए नहीं, इसलिए वे चुपचाप वहां से निकल जाते हैं।
उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मां और नूपुर के बीच कोई अनबन नहीं है, बल्कि दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। स्टेबिन ने यह भी बताया कि नूपुर और उनकी मां घर पर बहुत अच्छा वक्त बिताते हैं और यहां तक कि घर में खेल खेलते समय भी दोनों एक ही टीम में होते हैं।
स्टेबिन और नूपुर का रिश्ता
स्टेबिन और नूपुर साल 2020 से एक-दूसरे के परिवारों को जानते हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों परिवारों की नजदीकियां बढ़ीं। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता प्यार में बदला और इसी साल 10 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: पिता रवि किशन के लिए भावुक हुईं बेटी रीवा, लिखा- 'आप ही मेरे सबसे सच्चे साथी हैं'