‘के पॉप डेमन हंटर’ फेम आर्डेन ने इटली में रचाई शादी, जानें किसे बनाया अपना हमसफर? साझा किया खास वीडियो
KPop Demon Hunters Fame Actress Arden Cho Marriage: ‘के पॉप डेमन हंटर’ फेम एक्ट्रेस आर्डेन चो ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। क्रिस्टोफर नाम के शख्स को उन्होंने अपना हमसफर बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने परिवार, करीबी लोगों और दोस्तों के बीच एक्ट्रेस आर्डेन चो ने इटली में क्रिस्टोफर से शादी की। शादी और उसके बाद के जश्न का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वह पारंपरिक कोरियाई पोशाक हानबोक पहने नजर आईं। शादी में शामिल लोगों ने भी कोरियाई पारंपरिक परिधान पहने थे। एक्ट्रेस आर्डेन के पति एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं।
एक्ट्रेस ने शादी को बताया सपने जैसा
शादी की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस आर्डेन ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘हमारी शादी के सबसे यादगार पलों में से एक। जब से हमने प्लानिंग शुरू की थी, मेरा सपना था कि इटली में सभी का स्वागत 'हानबोक' सेलिब्रेशन के साथ करूं। अपने दोस्तों और परिवार वालों को इन खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों में देखना किसी सपने जैसा था।
वह आगे लिखती हैं, ‘यह कला के भीतर कला जैसा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इटली में हानबोक का जश्न इस तरह मनाया जाएगा। मेरा दिल खुशी से भर गया है। सभी ने हमारी संस्कृति के इस हिस्से को इतनी खुशी के साथ अपनाया। जल्द ही और भी कई पल शेयर करने वाली हूं। हम एक हफ्ते से ज्यादा समय से यहां पर हैं लेकिन ऐसा लगा रहा है कि जैसे अपनों का स्वागत अपने घर में कर रहे हैं।’
पिछले साल की थी एक्ट्रेस ने सगाई
आर्डेन को पिछले साल क्रिस्टोफर ने प्रपोज किया था। इसकी घोषणा भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर की थी। बाद में उन्होंने प्रपोजल के पीछे की मजेदार कहानी भी साझा। एक्ट्रेस ने बताया कि क्रिस्टोफर जानबूझकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी से अलग होकर गुजरे थे जिससे प्रपोज करने से पहले सगाई की अंगूठी का पता न चले।