महज 8 करोड़ में बनी 'ऑब्सेस्ड', 'बैकरूम्स' की कमाई देखकर हैरान हुए स्टीवन स्पीलबर्ग; इस बात को लेकर की तारीफ
Steven Spielberg: हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने इन दिनों सिनेमाघरों में लगी फिल्मों ‘ऑब्सेस्ड’ और ‘बैकरूम्स' की तारीफ की है। उन्हें यह बात अच्छी लगी है कि कम बजट में बनीं फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग अक्सर नई फिल्में देखतें हैं। जो फिल्में उन्हें अच्छी लगती हैं उनकी तारीफ करते हैं। हाल ही में नई रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्में ‘ऑब्सेस्ड’ और ‘बैकरूम्स' 79 साल के स्पीलबर्ग को बहुत पसंद आईं हैं। दोनों फिल्में कम बजट की हैं और अच्छी कमाई कर रही हैं। इसलिए उन्होंने दोनों फिल्मों की तारीफ की है।
दोनों फिल्मों को लेकर खुश हैं स्पीलबर्ग
हाल ही में फिल्म ‘डिस्क्लोजर डे’की स्क्रीनिंग के दौरान, स्पीलबर्ग ने फिल्म के लिए रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह फिल्म 12 जून, 2026 को रिलीज होगी। 'पॉप ड्रॉप' के साथ बातचीत में स्पीलबर्ग ने 'ऑब्सेशन' और 'बैकरूम्स' के बारे में कहा 'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत शानदार है।'
स्पीलबर्ग ने बजट को लेकर की तारीफ
उन्होंने जोश के साथ कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है कि उनके पास बहुत कम पैसे थे- खासकर 'ऑब्सेशन' का बजट 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) से भी कम था और दूसरी फिल्म का बजट शायद नौ या दस मिलियन डॉलर (लगभग 86 करोड़ रुपये) था। फिर भी वे इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मैं उनकी तारीफ करता हूं।' उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक 'बैकरूम्स' नहीं देखी है, लेकिन भागदौड़ खत्म होने के बाद इसे जरूर देखेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 'ऑब्सेशन' देखी है और मुझे वह बहुत पसंद आई।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हॉलीवुड फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। इन फिल्मों ने साबित किया है कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो बड़े स्टार्स और बड़ा बजट मायने नहीं रखते हैं। यह दिलचस्प बात है कि फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के निर्देशक महज 26 साल के करी बार्कर हैं। फिल्म ‘बैकरूम्स' को 20 साल के केन पार्सन्स ने बनाया है। दोनों फिल्मों के निर्देशकों के बारे में जानकर सब हैरान हैं।