हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप और अभिनेत्री एम्बर हर्ड के केस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई थीं। एक तरफ जहां सबको उम्मीद थी कि कोर्ट जॉनी डेप के खिलाफ फैसला सुनाएगी, वहीं दूसरी तरफ जूरी ने 1 जून को अभिनेता के पक्ष में वर्डिक्ट जारी कर दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट ने एम्बर से 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का मुआवजा देने को भी कहा। कोर्ट के फैसले से पहले जहां जॉनी डेप का सम्मान दांव पर लग गया था, वहीं वर्डिक्ट जारी होने के बाद एम्बर हर्ड दुनिया की नजरों में खराब साबित हो गईं। यही कारण है कि अभिनेत्री फैसले के बाद से ही मीडिया से बातचीत कर अपना पक्ष दुनिया के सामने रख रही हैं।
Amber Heard: केस में मिली हार से बेहद दुखी हैं एम्बर हर्ड, बोलीं- बेटी को बताऊंगी आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उसे इस केस के बारे में सबकुछ बताएंगी। जी हां, एम्बर ने कहा कि 'इस केस के दौरान और इस केस से पहले मुझपर जो कुछ भी बीती है मैं वो सब अपनी बेटी को जरूर बताऊंगी। मैं अब सिर्फ अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दूंगी और किसी भी तरह के कानूनी पचड़ों में नहीं पड़ूंगीं।'
जॉनी डेप ने कहा..
जहां एक तरफ जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने के बाद एम्बर हर्ड का दिल टूट गया था। वहीं दूसरी तरफ ट्रायल जीतने के बाद जॉनी डेप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि 'पलक झपकते ही उनकी जिंदगी, उनके बच्चों की जिंदगी और उनके सबसे करीबी लोगों की जिंदगी बदल गई।' उन्होंने अपना जीवन वापस देने के लिए जूरी को भी धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने लड़ाई क्यों की।
यह बोले जॉनी
जारी किए गए बयान में जॉनी मे कहा,"मीडिया के जरिए मुझ पर झूठे, बहुत गंभीर और आपराधिक आरोप लगाए गए, जिसके बाद घृणास्पद सामग्री का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि मेरे खिलाफ कभी कोई चार्जेज नहीं लगाए गए थे। यह किस्सा पहले ही दो बार नैनो सेकंड के भीतर दुनिया भर में यात्रा(फैल) कर चुका था, जिसका असर मेरे जीवन और करियर पर पड़ा है। इसके पूरे छह साल बाद, जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। इस केस को आगे बढ़ाने का मेरा निर्णय सही था। मैं इस केस से मेरे जीवन में आने वाली कानूनी दिक्कतों को पहले से जानता था। मैंने इस तमाशा को अच्छी तरह से जानते हुए, काफी सोच-विचार करने के बाद ही इसको आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। शुरुआत से, इस मामले में मेरा लक्ष्य सच्चाई को लोगों के सामने लाना था, जिसके लिए मैंने परिणाम की परवाह नहीं की। मैं दुनिया भर से मिले प्यार और अपार समर्थन से बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई को सबके सामने लाने की मेरी इस लड़ाई से दूसरे पुरुषों या महिलाओं की मदद की होगी, जिन्होंने खुद को मेरी जैसी स्थिति में पाया है।"
View this post on Instagram

कमेंट
कमेंट X