सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Thor Love And Thunder: शुरू हुई मार्वल की नई फिल्म की एडवांस बुकिंग, तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेगा थॉर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Jun 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: Advance Booking Opens for Chris Hemsworth Natalie Portman starrer upcoming marvel film in India
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : social media

मार्वल ने यह तय कर लिया है कि वह अपने फैंस को किसी भी तरह अपने बिछाए जाल से बाहर नहीं निकलने देगा। दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के साथ धूम मचाने के बाद अब एक बार फिर मार्वल स्टूडियोज अपनी एक और सुपर हीरो फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहा है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल के बाद मार्वल के फैंस इस फिल्म के लिए भी बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2011 में आई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट है, जिससे थंडर का देवता यानी क्रिस हेम्सवर्थ पूरे तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। देश-विदेश में फैले मार्वल और अभिनेता के  फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में 'थॉर' के फैंस के लिए एक  खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फिल्म के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Trending Videos
Thor Love And Thunder: Advance Booking Opens for Chris Hemsworth Natalie Portman starrer upcoming marvel film in India
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग हुई शुरू
साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'थॉर: लव एंड थंडर' की एडवांस बुकिंग देशभर में शुरू हो गई है। फैंस इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने का इंतजार पिछले कई महीनों से कर रहे थे। आखिरकार, वह अब देशभर में कहीं भी टिकट बुक कर सकते हैं। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के तीन साल बाद दर्शकों को थॉर के रूप में क्रिस हेम्सवर्थ को ऑन-स्क्रीन देखने का मौका मिलेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,'थंडर का देवता आपके शामिल होने का इंतजार कर रहा है। थॉर लव एंड थंडर की एडवांस बुकिंग अब खुल चुकी है। भारत में यह फिल्म यूएस से एक दिन पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अभी टिकट बुक करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: Advance Booking Opens for Chris Hemsworth Natalie Portman starrer upcoming marvel film in India
thor love and thunder - फोटो : social media

नए किरदार के साथ वापसी करेगी फिल्म 
इस फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ 'गॉड ऑफ थंडर' के रूप में वापसी कर रहे हैं। मार्वल की इस फिल्म से क्रिस और निर्देशक तायका वेट्टी की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इसके साथ ही 'थॉर' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से मार्वल यूनिवर्स में एक नए विलेन 'गौर द गॉड बूचर' की भी एंट्री हो रही है। गौर का किरदार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता क्रिश्चिन बेल निभाते नजर आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

Thor Love And Thunder: Advance Booking Opens for Chris Hemsworth Natalie Portman starrer upcoming marvel film in India
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म 
'थॉर:लव एंड थंडर' की कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2019 में कर दी गई थी। 'थॉर: लव एंड थंडर' 'रग्नारोक' की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी पर अभी भी इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ कह पाना मुश्किल है, क्योंकि ट्रेलर में कहानी के सारे पत्ते नहीं खोले गए हैं। पूरी कहानी के बारे में जानने के लिए हमें 7 जुलाई को इसके रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed