{"_id":"62ab9598428bb25cff51ec54","slug":"johnny-depp-amber-heard-case-a-juror-says-actress-did-not-come-across-as-believable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Johnny Depp Amber Heard Case: जूरी सदस्य ने पहली बार किया खुलासा, क्यों एम्बर हर्ड की बातों पर नहीं हुआ विश्वास","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Johnny Depp Amber Heard Case: जूरी सदस्य ने पहली बार किया खुलासा, क्यों एम्बर हर्ड की बातों पर नहीं हुआ विश्वास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी डेप, एंबर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के हाई प्रोफाइल जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के केस में जूरी अभिनेता डेप के समर्थन में फैसला सुना चुकी है। इससे जहां अभिनेता काफी खुश हैं तो वहीं एम्बर हर्ड को काफी बुरा लगा है। एम्बर हर्ड का कहना है कि वह अब भी अपने बयान पर कायम हैं, जो उन्होंने गवाही के दौरान कहा था। हालांकि फैसला आने के बाद पहली बार मुकदमे से जुड़े एक जूरी सदस्य ने इस पर खुलासा किया है कि आखिर एम्बर हर्ड की बातों पर विश्वास न करके क्यों जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया गया है।
2 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
जूरी सदस्य ने आगे कहा, जब वह सवाल का जवाब देते समय रो रही थीं। वह एक सवाल का जवाब देती हैं रोने लगती, उसके दो सेकेंड के बाद वह सामान्य हो जाती हैं। यह स्वाभाविक नहीं लग राहा था। इसके अलावा, जूरी ने बात करते हुए एम्बर की दो तस्वीरों पर भी सवाल उठाया, जिसमें उनके चेहरे पर चोट लगने का दावा किया गया था, डेप के वकीलों का कहना था कि एक तस्वीर के रंग में हेरफेर किया गया था, ताकि चोट के निशानों को अहम तरीके से दिखाया जा सके।
3 of 4
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
जूरी सदस्य का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के अपने अलग अलग तर्क थे और दोनों एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे। उन्होंने आगे कहा, एम्बर जिस स्तर का दावा कर रही थी वहां तक पहुंचने के लिए उनके पास कोई पर्याप्त सबूत नहीं था जो वह कह रही थी वह सिर्फ कह ही रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर हर्ड और जॉनी डेप की शादी साल 2015 में हुई थी और महज 2 सालों के बाद साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2018 में एक आर्टिकल के जरिए एम्बर ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद जॉनी डेप ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था, जिसके फैसल 1 जून को आ चुका है। जिसमें एम्बर को तकरीबन हर्जाने के तौर पर 10 मिलियन डॉलर देने के आदेश दिए हैं जबकि जॉनी को भी दो मिलियन चुकाने का निर्देश दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।