सिनेमाघरों में अब साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई आए दिन देखने को मिल रही है। स्टार्स की बयान बाजी से लेकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराव तक साउथ और बॉलीवुड की यह लड़ाई गरमाती जा रही है। लेकिन इस आपस की लड़ाई में कहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग बाहरी खतरे को अनदेखा तो नहीं कर रहे। पढ़कर लगा होगा सिनेमाघरों में कौन सा बाहरी खतरा..लेकिन आपको याद हो तो साउथ और बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की फिल्में भी लगातार रिलीज हो रही हैं। हॉलीवुड फिल्में कमाई और दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रियाओं दोनों के मामले में कड़ी टक्कर भी दे रही हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से लेकर 'टॉप गन मेवरिक' तक यह एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। ऐसा ही उम्मीद अगले तीन महीनों में आने वाली हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही है। आइए जानते अगले तीन महीनों में कौन सी फिल्में रिलीज होंगे।
Upcoming Hollywood Movies: अगले तीन महीने रहेगा हॉलीवुड का दबदबा, जानें कौन सी फिल्में देंगी बॉलीवुड को टक्कर
फिल्म का नाम- लाइटईयर
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
मशहूर फ्रेंचाइजी 'टॉय स्टोरी' की आगामी फिल्म बज लाइटईयर की कहानी दिखाती है। जो अपने साथियों के साथ एक रोमांचक अंतरिक्ष यात्रा पर निकलता है। एक्शन और एडवेंचर से भरपूर इस सफर में बज और उसकी टीम को बहुत सी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। एनिमेशन के दीवानों के लिए पिक्सार और डिज्नी साथ मिलकर एक नई कहानी पेश करने जा रहे हैं, जो दर्शकों को एक बार फिर टॉय्ज की दुनिया की सैर कराने के लिए तैयार है।
फिल्म का नाम- स्पाइडर हेड
कहां होगी रिलीज- नेटफ्लिक्स
कब होगी रिलीज- 17 जून,2022
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के सूपरहीरो 'थॉर' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ओटीटी पर भी अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। एक बार फिर वह ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर उनकी साइंस फिक्शन फिल्म 'स्पाइडर हेड' रिलीज हो रही है, जिसमें वह एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वह जेल में कैदियों के ऊपर ड्रग्स के जरिए एक्सपेरिमेंट्स करते हैं, जिसके परिणाम भयावह होते हैं।
फिल्म का नाम- मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 1 जुलाई,2022
'लाइटईयर' के बाद अगले महीने एक और एनिमेशन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू' 1 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फिल्म के विलेन को बढ़ते हुए दिखाया गया है। पूरी कहानी छोटे-छोटे पीले मिनियंस के इर्द-गिर्द घूमेगी।
फिल्म का नाम- थॉर:लव एंड थंडर
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 7 जुलाई, 2022
'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के बाद मार्वल सिनेमेटिक स्टूडियो अपनी आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' रिलीज करने जा रहा है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के रूप में तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे, जिसमें वह एक नए विलेन गौर से लड़ते दिखाई देंगे। उनका साथ देने के लिए नताली पोर्टमैन भी वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
