सब्सक्राइब करें

LightYear Box Office Prediction: पहले ही हफ्ते में धमाकेदार कमाई कर सकती है पिक्सार की फिल्म, कुल बजट सुन उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
LightYear Box Office Prediction: Disney and Pixar animated movie to earn 100 million dollar in its first weekend world wide starring chris evans
लाइटईयर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में 'टॉय स्टोरी' फिल्म सीरीज की आउट-ऑफ-द-बॉक्स सफलता के बाद, डिज्नी और पिक्सार आधिकारिक तौर पर 'बज लाइटईयर' कैरेक्टर की एक सोलो फिल्म रिलीज करने जा रहा है। बता दें कि क्रिस इवांस की आवाज के साथ बज के किरदार को जीवंत करती 'लाइटईयर' 2022 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ पिक्सार और डिज्नी के लिए भी एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। खासकर पैसों के मामले में क्योंकि मेकर्स पहले ही 'लाइटईयर' की प्रोडक्शन पर करोड़ो रुपये खर्च कर चुके हैं। आधुनिक एनिमेशन तकनीकों से बनी यह फिल्म इसी कारण से साल 2022 में पिक्सार एनिमेशन स्टूडियो के लिए बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा दांव होने वाली है। तो आइए फिल्म के रिलीज होने से पहले समझते हैं इससे जुड़ा हर गणित।

Trending Videos
LightYear Box Office Prediction: Disney and Pixar animated movie to earn 100 million dollar in its first weekend world wide starring chris evans
लाइटईयर - फोटो : social media

मेगा बजट में बनी फिल्म
पिक्सार की एनिमेटेड साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंच ड्रामा 'लाइटईयर' एक भारी भरकम बजट की फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लाइटईयर' के लिए डिज्नी और पिक्सार को करीब 200 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं, जिसमें प्रिंट और एडवर्टीजमेंट्स की लागत शामिल नहीं है। यह 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ इस साल रिलीज होने वाली सबसे महंगी हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। 'लाइटईयर' का निर्माण वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और पिक्सार एनिमेशन स्टूडियो के प्रोडक्शन बैनर तले किया गया है। फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
LightYear Box Office Prediction: Disney and Pixar animated movie to earn 100 million dollar in its first weekend world wide starring chris evans
लाइटईयर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल होगी फिल्म
इतने मेगा बजट की फिल्म होने और दर्शकों के बीच फिल्म को मिल रहे बज के कारण 'लाइटईयर' के निर्माताओं को इससे सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद है। शुरुआती रिपोर्ट्स और अनुमानों के अनुसार 'लाइटईयर' से अपने पहले वीकेंड में 100 मिलियन डॉलर से अधिक कमाई करने की उम्मीद की जा रही है। 200 मिलियन डॉलर के मेगा बजट से बनी यह फिल्म अनुमान के अनुसार दुनिया भर में करीब 800 मिलियन डॉलर से लेकर 1 बिलियन डॉलर तक की लाइफटाइम कमाई करेगी। 'लाइटईयर' का बॉक्स ऑफिस अनुमान पिछली तीन 'टॉय स्टोरी' फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर आधारित है। अगर यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है, तो यह 'टॉय स्टोरी' के कैरेक्टर्स पर बनी सोलो फिल्मों के लिए एक निगेटिव संकेत होगा। यह अनुमान कितने सही साबित होते हैं और कितने नहीं इस बात का पता 17 जून को फिल्म रिलीज होने बाद ही पता चलेगा।

LightYear Box Office Prediction: Disney and Pixar animated movie to earn 100 million dollar in its first weekend world wide starring chris evans
लाइटईयर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी?
पिक्सार एनिमेशन स्टूडियो के बैनर तले बने इस फिल्म की कहानी बज लाइटईयर की अंतरिक्ष यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एडवेंचर के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म में 'टॉय स्टोरी' के कुछ पुराने किरदारों के साथ ही नए चेहरों को भी दिखाया जाएगा, जो बज के इस सफर में उसका बखूबी साथ देते हैं। 'लाइटईयर' का निर्देशन एंगस मैक्लेन द्वारा किया गया है, जो जेसन हेडली के साथ फिल्म के सह-लेखक भी हैं। फिल्म में क्रिस इवांस, केके पाल्मर, पीटर सोहन, जेम्स ब्रोलिन, तायका वेट्टी और डेल सूल्स ने किरदारों को अपनी आवाज दी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed