फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp Amber Heard: फिर कोर्ट पहुंचेगा जॉनी डेप मानहानि मामला, अभिनेता एम्बर पर दर्ज करेंगे एक और मुकदमा!

Thu, 16 Jun 2022 09:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard Case: could be back in the courtroom as Actor planning to sue her ex wife again after post trial interview
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

मानहानि केस का फैसला आने के बाद जहां एक तरफ जॉनी डेप पार्टियां करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड को यह बात पसंद नहीं आ पा रही है। यही कारण है कि एम्बर ने मुकदमे के बाद अपने पहले साक्षात्कार में कहा कि वह गवाही के दौरान कहे गए हर एक शब्द पर कायम हैं। सोमवार को दिए गए इस साक्षात्कार की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एम्बर से जब  जॉनी द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान, 'उन्होंने आपको कभी नहीं मारा' के बारे में पूछा  गया तो जवाब में एम्बर ने कहा कि वह झूठ बोल रहा है। 

Johnny Depp Amber Heard Case: could be back in the courtroom as Actor planning to sue her ex wife again after post trial interview
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार के दौरान एम्बर कहती हैं, 'मानहानि के मुकदमे में अपनी गवाही पर मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।' इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान एम्बर ने खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने और मीम बनाए जाने को लेकर भी बात की। एम्बर ने कहा, 'वे कैसे निर्णय ले सकते थे, वे उस निष्कर्ष पर कैसे आ सकते थे...? मैं उन्हें दोष नहीं देती। मैं यह बात समझती हूं कि वह एक फेमस एक्टर हैं और लोगों को लगता है कि वे उन्हें जानते हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। वहीं, एम्बर की वकील ने कहा एक्वामैन फैसले के खिलाफ वह अपील करना चाहती हैं।

Johnny Depp Amber Heard Case: could be back in the courtroom as Actor planning to sue her ex wife again after post trial interview
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जॉनी की साख को ठेस पहुंचाने वाले एम्बर के इस बयान पर अभिनेता एक बार फिर कोर्ट का रूख कर सकते हैं। जी हां, छह हफ्तों तक चला यह कोर्टरूम ड्रामा, एक बार फिर शुरू होने की कगार पर खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard Case: could be back in the courtroom as Actor planning to sue her ex wife again after post trial interview
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एम्बर और जॉनी ने 2015 में शादी की थी, जिसके बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद 2018 में एम्बर ने एक आर्टिकल लिखकर जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद जॉनी ने 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस किया था। अब एक जून को अदालत ने जॉनी के पक्ष में फैसले सुनाया और एम्बर को हर्जाने के तौर पर 10 मिलियन डॉलर देने के आदेश दिए थे। वहीं, जॉनी को एंबर को दो मिलियन डॉलर देने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed