फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lady Gaga dog walker shot and bulldogs stolen in los angeles

लेडी गागा के दो कुत्ते लॉस एंजेलिस से चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा तीन करोड़ से ज्यादा का इनाम

Fri, 26 Feb 2021 04:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Lady Gaga dog walker shot and bulldogs stolen in los angeles
लेडी गागा - फोटो : instagram/ladygaga

अमेरिकी पॉप गायिका लेडी गागा के डॉग वॉकर रयान फिशर को बुधवार रात लॉस एंजेलिस में गोली मार दी गई। साथ ही उनके दो फ्रेंच बुलडॉग को चोरी कर लिया गया।

विज्ञापन


लॉस एंजेलिस पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को एक बंदूकधारी कुत्तों को लेकर भाग गया और करीब 30 साल के एक युवक को गोली मार दी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेलिब्रिटी वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक लेडी गागा ने उनके कुत्तों कोजी और गुस्ताव के बदले पांच लाख डॉलर (3.65 करोड़ रुपये) इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन


तीसरा कुत्ता एशिया घटना स्थल से भागने में कामयाब रहा था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि फ्रेंच बुलडॉग महंगे और प्रतिष्ठित नस्ल के होते हैं जिनकी कीमत हजारों डॉलर में है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि लेडी गागा के पालतू कुत्तों को क्यों निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेडी गागा के प्रवक्ता ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जानकारी के मुताबिक लेडी गागा शूटिंग के लिए इस वक्त रोम में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)



तीसरे पति से तलाक की अर्जी देकर किम कार्दशियन ने लिया पहली रात का आनंद, फोटो देख लोग हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed