सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Project Hail Mary Box Office Collection And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को बराबर टक्कर दे रही 'प्रोजेक्ट हेल मेरी'! सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 30 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Project Hail Mary Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने भारत में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?

Project Hail Mary Box Office Collection And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। धुरंधर 2 की सफलता के बीच इस फिल्म को भी दर्शकों से खासा प्यार मिल रहा है। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।

Trending Videos

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के शुरुआती दिनों का कलेक्शन
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने गुरुवार को भारत में अपने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की। इस दिन इसे सिर्फ 1324 शोज मिले। सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुक्रवार को इसके शोज की संख्या बढ़कर 1598 हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Project Hail Mary Box Office Collection And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब

सोमवार को इतना किया कलेक्शन 
फिल्म ने शनिवार को 4.60 करोड़, तो वहीं रविवार को 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज सोमवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका मतलब है ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 

Project Hail Mary Box Office Collection And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने अबतक वर्ल्डवाइड 1285 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1353.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है, कहीं न कहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 को टक्कर दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed