सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rapper Bad Bunny Finds His First Film As lead Star To Feature In Historical Drama Porto Rico

Bad Bunny: ग्रैमी में रिकॉर्ड बनाने वाले बैड बनी को मिली पहली फिल्म, ‘प्युअर्टाे रिको’ में निभाएंगे लीड रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Feb 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में सुपर बाउल हाफटाइम शो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरने वाले बैड बनी इससे पहले ब्रैड पिट की फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ और ‘कॉट स्टीलिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन पहली बार वे किसी फिल्म में वे लीड रोल में नजर आएंगे।

Rapper Bad Bunny Finds His First Film As lead Star To Feature In Historical Drama Porto Rico
बैड बनी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्योर्टो रिको के ग्लोबल सुपरस्टार बैड बनी अब बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वे ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘प्युअर्टाे रिको’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह उनकी पहली फीचर फिल्म होगी, जिसमें वे बतौर लीड स्टार दिखाई देंगे।

Trending Videos


प्योर्टो रिको के इतिहास पर होगी फिल्म
‘प्युअर्टाे रिको’ को मेकर्स ने ‘एपिक कैरेबियन वेस्टर्न’ बताया है। यह फिल्म प्योर्टो रिको के इतिहास और उसकी जड़ों को सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी के जरिए दिखाएगी। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन ग्रैमी विनिंग रैपर रेसिडेंटे करेंगे, जो इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में बैड बनी के साथ एडवर्ड नॉर्टन, जेवियर बार्डेम और विग्गो मोर्टेंसन जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैड बनी ने ग्रैमी में मचाया था धमाल
रेसिडेंटे ने बयान में कहा, ‘मैं बचपन से अपने देश पर फिल्म बनाना चाहता था। प्योर्टो रिको का असली इतिहास हमेशा विवादों में रहा है। यह फिल्म हमारी पहचान को ईमानदारी और तीव्रता के साथ पेश करेगी।’

बैड बनी के लिए यह महीना बेहद खास रहा है। सुपर बाउल में धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। उनका एल्बम ‘देबि तिरार मॉस फोटोस’ एल्बम ऑफ द ईयर जीतने वाला पहला स्पेनिश भाषा का एल्बम बना। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि म्यूजिक के बाद बैड बनी एक्टिंग की दुनिया में कितना बड़ा धमाका करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed