सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   When Where And How Can You Watch The Bafta Awards Alia Bhatt And Cillian Murphy Will Be In Attendance

BAFTA 2026: कब और कहां देख सकेंगे बाफ्टा अवॉर्ड्स? सेरेमनी में क्या करेंगी आलिया भट्ट, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

BAFTA 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में से एक बाफ्टा अवार्ड्स हर साल ग्लैमर, शानदार परफॉर्मेंस और बड़े सरप्राइज से भरी शाम लेकर आता है। आइए आपको बताते हैं कि बाफ्टा कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

When Where And How Can You Watch The Bafta Awards Alia Bhatt And Cillian Murphy Will Be In Attendance
बाफ्टा अवार्ड्स 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाफ्टा अवॉर्ड्स आमतौर पर हर साल फरवरी महीने में आयोजित किए जाते हैं। यह समारोह अक्सर ऑस्कर से कुछ हफ्ते पहले होता है, इसलिए इसे अवॉर्ड सीजन का अहम हिस्सा माना जाता है। पिछले साल इस अवॉर्ड में किसने बाजी मारी थी? इस साल ये अवॉर्ड भारत के लिए क्यों खास है? आलिया भट्ट इसमें क्यों शामिल होंगी? और इस अवॉर्ड को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, यहां जानिए...  

Trending Videos

When Where And How Can You Watch The Bafta Awards Alia Bhatt And Cillian Murphy Will Be In Attendance
बाफ्टा 2025 - फोटो : अमर उजाला

कब होगा?
दुनिया के प्रतिष्ठित बाफ्टा अवार्ड्स का 79वां एडिशन इस साल 22 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहा है।

कहां होगा?
यह भव्य समारोह लंदन के मशहूर रॉयल फेस्टिवल हॉल में शाम 7 बजे से होगा।

कब देखें?
भारतीय समयानुसार यह रात 12:30 बजे से शुरु होगा।

कहां देखें?
भारतीय दर्शक इस भव्य समारोह को ‘लायन्सगेट प्ले’ पर देख सकते हैं। अगर आप रेड कार्पेट से लेकर विनर्स की घोषणा तक सबकुछ लाइव देखना चाहते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए है। रेड कार्पेट की एंट्रीज को बाफ्टा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें: बाफ्टा 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का दबदबा, भारत की ‘बूंग’ को भी मिला नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

When Where And How Can You Watch The Bafta Awards Alia Bhatt And Cillian Murphy Will Be In Attendance
किलियन मर्फी और आलिया भट्ट - फोटो : एक्स

आलिया भट्ट समेत ये सितारे होंगे शामिल
79वें बाफ्टा अवार्ड्स में इस बार प्रेजेंटर्स की लाइन-अप बेहद शानदार होने वाली है। रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक, बड़े-बड़े सितारे अवॉर्ड्स देने के लिए मौजूद रहेंगे। इन्हीं में से एक आलिया भट्ट हैं। उनके अलावा किलियन मर्फी, एलिसिया विकेंडर, ब्रायन क्रैंस्टन, केट हडसन, माइकल बी. जॉर्डन, लिटिल सिम्ज, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज जैसे कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: बाफ्टा अवॉर्ड के स्टेज पर नजर आएंगी आलिया भट्ट, जानिए निभाएंगी कौन सी भूमिका? फैंस हुए खुश

When Where And How Can You Watch The Bafta Awards Alia Bhatt And Cillian Murphy Will Be In Attendance
बाफ्टा 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल क्या है भारतीय कनेक्शन?
बाफ्टा 2026 में भारतीय फिल्म ने भी नामांकन सूची में जगह बनाई है। मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला है। इसे फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में नॉमिनेट अमेरिकन डॉक्यू फिल्म ‘द परफेक्ट नेबर’ का भी भारत से कनेक्शन है। इस फिल्म की निर्माता-निर्देशक गीता गांधभीर हैं। गीता, भारतीय मूल की हैं।

यह खबर भी पढ़ें: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 का क्या है भारतीय कनेक्शन? फरहान अख्तर की फिल्म को मिला नामांकन, कौन हैं गीता गांधभीर?

क्यों खास है बाफ्टा?
बाफ्टा को ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। यहां फिल्मों, डायरेक्टर्स, एक्टर्स और टेक्निकल टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता है। रेड कार्पेट लुक्स से लेकर इमोशनल स्पीच तक, बाफ्टा हर साल यादगार पल देता है। अगर आप सिनेमा और स्टार्स के फैन हैं, तो बाफ्टा अवॉर्ड्स जरूर देखें। क्योंकि यहां सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि टैलेंट, मेहनत और सपनों का जश्न मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed