फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   rumours spread Hailey Baldwin is pregnant after Justin Bieber shared social media post

हैली बाल्डविन हुई प्रेग्नेंट..?? जस्टिन बीबर का सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा खुलासा

Wed, 27 Mar 2019 02:41 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 27 Mar 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
rumours spread Hailey Baldwin is pregnant after Justin Bieber shared social media post
Justin Bieber - फोटो : file photo
मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई कि हैली बाल्डविन के साथ उनके शादीशुदा संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। अब वह पिता बनने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन


उनके इस पोस्ट के बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें चलने लगीं हैं कि उनकी पत्नी हैली बाल्डविन प्रेग्नेंट हैं। जस्टिन बीबर ने इस पोस्ट में अपनी जिंदगी के कुछ बुरे अनुभवों और तनाव में चल रही जिंदगी के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने एक अच्छे पति और पिता की तरह जिम्मदारियां समझने की बात भी कही है। इस पोस्ट के बाद से इस तरह की अफवाएं हैं कि हैली बाल्डविन प्रेग्नेंट हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के शादीशुदा संबंधों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में इसका सबूत तब देखने को मिला जब यह जोड़ी एक बीच पर बहस करती नजर आई। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक बीबर और उनकी पत्नी हैली को सार्वजनिक तौर पर बहस करते देखा गया। कैलिफोर्निया के लगुना बीच पर एक पार्क में धूप में बैठे दोनों के बीच बातचीत में तनाव साफ नजर आ रहा था। बहस के बीच में बीबर कई बार अपनी जगह से उठे और वहां से जाने की कोशिश करते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So I read a lot of messages saying you want an album .. I’ve toured my whole teenage life, and early 20s, I realized and as you guys probably saw I was unhappy last tour and I don’t deserve that and you don’t deserve that, you pay money to come and have a lively energetic fun light concert and I was unable emotionally to give you that near the end of the tour. I have been looking, seeking, trial and error as most of us do, I am now very focused on repairing some of the deep rooted issues that I have as most of us have, so that I don’t fall apart, so that I can sustain my marriage and be the father I want to be. Music is very important to me but Nothing comes before my family and my health. I will come with a kick ass album ASAP, my swag is undeniable and my drive is indescribable his love is supernatural his grace is that reliable.... the top is where I reside period whether I make music or not the king said so. 👑 but I will come with a vengeance believe that.. (grammar and punctuation will be terrible pretend it’s a text where u just don’t care).

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on


हाल ही में बीबर ने ये खुलासा किया था कि वह तनाव की वजह से खुद को दुनिया से दूर महसूस कर रहे हैं और यही स्थिति उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा वापसी करता हूं इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हूं, केवल आप तक पहुंचने और आपसे मेरे लिए दुआ करने के लिए कहना चाहता हूं, भगवान पर भरोसा है और आपकी दुआएं रंग लाएंगी, शुक्रिया।’ बता दें कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने पिछले साल ही अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी की है। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की थी। पिछले माह दोनों ने न्यूयॉर्क में काउंसिलिंग सेशन में भी हिस्सा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed