{"_id":"59bbc9f84f1c1b19688b4b59","slug":"selena-gomez-reveals-about-her-kidney-transplant-best-friend-was-the-donor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेलिना गोमेज ने करवाया किडनी ट्रांसप्लांट, बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया बनी डोनर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सेलिना गोमेज ने करवाया किडनी ट्रांसप्लांट, बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया बनी डोनर
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
selena gomez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी समय से लाइमलाइट से दूर रहीं 25 वर्षीय अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर इस फोटो को देखने के बाद इस राज से पर्दा उठ गया है कि वो अपनी आने वाली एल्बम को प्रमोट क्यों नहीं कर पाएंगी।
दरअसल सेलेना गोमेज ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है। जिसके लिए उन्हें अपनी किडनी उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी स्टार फ्रेंसिया रेसा ने दी है। साल 2015 में ल्युपस नामक बीमारी से पीड़ित होने की वजह से सेलेना को किडनी ट्रांसप्लांट करवाना था।
ल्युपस नाम की बीमारी की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने लगती है। ये ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के रोग प्रतिरोधक सेल ही मुख्य सेल्स को मारने लगते हैं ।
3 of 5
selena gomez
सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि मेरे फैंस इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि मैं इन दिनों दिखाई क्यों नहीं दे रही हूं। मैं किसी म्यूजिक एलबम का प्रमोशन क्यों नहीं कर रही? इसके लिए मैं बता दूं कि हाल ही में मैंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है। मेरी बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया ने मुझे नई जिंदगी दी। अब में धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं' ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
selena gomez
सेलेना ने अपनी दोस्त फ्रेंसिया के बारे में लिखा, 'मेरी खूबसूरत फ्रेंड ने मुझे बहुत ही अनमोल तोहफा दिया है। उसने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना मुझे अपनी एक किडनी दे दी। इसके लिए तुम्हे बहुत-बहुत शुक्रिया दोस्त। आई लव यू सिस्टर'।
विज्ञापन
5 of 5
selena gomez
गौरतलब है कि तेजी से वायरल हो रही इस फोटो को महज 4 घंटे में 40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।