फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharon Staone: शेरोन स्टोन ने सोनी पिक्चर्स के पूर्व हेड पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कई वर्षों बाद किया खुलासा

Thu, 09 Nov 2023 08:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Nov 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sharon Stone Hollywood actress alleges she was sexually harassed by former Sony Pictures head know in detail
शेरोन स्टोन - फोटो : social media

'बेसिक इंस्टिंक्ट', 'टोटल रिकॉल' और 'द क्विक एंड द डेड' जैसी फिल्मों में अभिनय कर पहचान बनाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। अभिनेत्री के चर्चा में आने की वजह कोई फिल्म या फोटोशूट नहीं बल्कि उनके द्वारा लगाए गए कुछ संगीन आरोप हैं। शेरोन स्टोन ने हाल ही में आरोप लगाया है कि सोनी पिक्चर्स के पूर्व प्रमुख ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, शेरोन स्टोन ने किसी का नाम नहीं लिया।

Sharon Stone Hollywood actress alleges she was sexually harassed by former Sony Pictures head know in detail
शेरोन स्टोन - फोटो : social media
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं शेरोन स्टोन का नाम मीडिया खबरों में है। वह अचानक उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक टॉक शो में हुई बातचीत के दौरान शेरोन स्टोन ने खुलासा किया कि उनका यौन उत्पीड़न हुआ किया गया था। उनके साथ यह अमानवीय घटना सोनी पिक्चर्स के हेड द्वारा की गई थी। शेरोन ने बताया कि यह घटना तब की है जब वह 1980 के दशक में पहली बार लॉस एंजिल्स आई थीं।
Sharon Stone Hollywood actress alleges she was sexually harassed by former Sony Pictures head know in detail
शेरोन स्टोन - फोटो : social media

शेरोन ने इस बातचीत में खुलासा किया कि कैसे सोनी पिक्चर्स के हेड ने उनसे किस तरह की बातें की थीं। 'वह सच है जो वे आपके बारे में कहते हैं कि आप सबसे खूबसूरत हैं। हमने दशकों में आपके जैसा कोई नहीं देखा है। हर कोई आपके बारे में बात कर रहा है और आपको देखो। आप सबसे ज्यादा स्पष्टवादी हैं। आप बहुत स्मार्ट हैं और सुंदर - और आपके बाल..' शेरोन ने दावा किया कि ये वे लाइनें हैं, जो उनके हेड द्वारा उन्हें बोली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharon Stone Hollywood actress alleges she was sexually harassed by former Sony Pictures head know in detail
शेरोन स्टोन - फोटो : social media
इन बातों का खुलासा करने के बाद शेरोन ने उस दिन के बारे में बताया जब उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया, 'फिर वह मेरे ठीक सामने चलकर आया और उसने कहा, लेकिन पहले.. और उसने अपना प्राइवेट पार्ट सीधे मेरे चेहरे पर रख दिया।' अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने यह कहानी पहले साझा नहीं की क्योंकि उन्हें काम मिलना आगे बहुत मुश्किल हो जाता। 
विज्ञापन
Sharon Stone Hollywood actress alleges she was sexually harassed by former Sony Pictures head know in detail
शेरोन स्टोन - फोटो : social media
शेरोन स्टोन के करियर की बात करें तो अभिनेत्री हॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं। शेरोन ने अपने अभिनय कौशल के दम पर ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और एमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त किया है। वह 'बेसिक इंस्टिंक्ट', 'कैसीनो', 'टोटल रिकॉल' और 'कैट वूमन' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed