{"_id":"5da369e48ebc3e93b0397ab6","slug":"terminator-dark-fate-countdown-start-you-can-watch-film-by-amar-ujala-bindas-contest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#ArnoldIsBack:टर्मिनेटर डार्कफेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज से पहले फिल्म देख सकेंगे अमर उजाला के पाठक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
#ArnoldIsBack:टर्मिनेटर डार्कफेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज से पहले फिल्म देख सकेंगे अमर उजाला के पाठक
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
Terminator Dark Fate
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म द लायन किंग को भारत में दर्शकों से मिले अथाह प्यार के बाद अब मौका है साल के सबसे बड़े हॉलीवुड एक्शन धमाके का। दुनिया भर में अपने करोड़ों चाहने वालों को सेहत, तंदुरुस्ती और शारीरिक सौष्ठव के लिए प्रेरित करते रहे मेगास्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर लौट आए हैं अपने सबसे लोकप्रिय किरदार टर्मिनेटर के साथ। और, इस वापसी का जश्न मनाने का मौका आपको भी मिलने वाला है। अमर उजाला के पाठक अगले दो हफ्ते तक चलने वाली कांटेस्ट में हिस्सा लेकर फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने का मौका जीत सकते हैं।
जी हां, अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं तो तलाशिए अपने किसी नजदीकी जिम, अखाड़े या फिटनेस सेंटर में अर्नाल्ड श्वार्जेनगर का पोस्टर और उसके सामने खींचिए हाथ में अमर उजाला अखबार लेकर अपनी सेल्फी या फोटो। फोटो में अमर उजाला के बिंदास सेक्शन में टर्मिनेटर डार्कफेट से संबंधित छपी कोई एक खबर जरूर दिखनी चाहिए।
ये फोटो/सेल्फी आपको अपने फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पेज पर हैशटैग #ArnoldIsBack के साथ शेयर करनी है। आपके सोशल मीडिया पेज पर दिख रही ये सेल्फी आपको फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट रिलीज से पहले थिएटर में देखने का मौका दिला सकती है। प्रतियोगिता पूरे दो हफ्ते चलेगी और एक तय तिथि को ये सेल्फी दिखाकर आप टर्मिनेटर डार्कफेट के टिकट अपने नजदीकी अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
रिलीज से पहले फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की ये स्पेशल स्क्रीनिंग्स चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी शहरों में होंगी। फिल्म के पास भी इन्हीं शहरों के अमर उजाला कार्यालयों पर वितरित किए जाएंगे। पास प्राप्त करने के लिए आपको अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और कोई भी एक सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा। फिल्म देखने के लिए पास पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एक तय तिथि को ही वितरित किए जाएंगे और इस तारीख की सूचना अमर उजाला अखबार के बिंदास सेक्शन में प्रकाशित की जाएगी। अमर उजाला बिंदास का फेसबुक पेज लाइक कर भी आप इस बारे में अपडेट हासिल कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X