जोकर, सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में सबसे कुख्यात और खतरनाक विलन पर बनी पहली फिल्म है जो पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई है। इसने अमरीका में काफी विवाद पैदा कर दिया है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करते हुए 24 करोड 80 लाख डॉलर से अधिक कमा चुकी है। बैटमैन के कट्टर दुश्मन जोकर के बनने की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने तब सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढा दी थीं जब सेना ने फिल्म की रिलीज के दिन गोलीबारी होने का अलर्ट जारी किया था।हांलाकि, फिल्म रिलीज होने पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
'जोकर' से पैदा हुआ अमेरिका में विवाद, फिल्म में ऐसा क्या है जो इतना डरा रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल पहले, बैटमैन सीरीज की आखिरी फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेस' के एक शो के दौरान कोलोराडो के अरोरा में एक शख्स ने गोलीबारी कर दी थी। उस हमले में 12 लोग मारे गए थे और 70 घायल हुए थे। जोकर फिल्म को अरोरा के थियेटर में नहीं दिखाया गया। ऐसा पिछले हादसे के पीड़ितों के परिवारों की अपील पर किया गया था। पीड़ितों के परिवारों ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स को भी चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कंपनी से गोलीबारी में मारे गए पीडितों की मदद करने वाले समूहों को पैसा देने की अपील की थी। साथ ही गन रिफॉर्म के खिलाफ वोट देने वाले उम्मीदवारों को राजनीतिक चंदा न देने की मांग की थी।
एक अमरीकी मैगजीन द हॉलीवुड रिपोर्टर पर छपी उस चिट्ठी में लिखा था, ''हम आपसे उन कॉर्पोरेट नेताओं का साथ देने की अपील करते हैं जो मानते हैं कि हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है।'' एक पीड़ित के रिश्तेदार का कहना था कि ये फिल्म उन्हें जेम्स होम्स की याद दिलाती है, जिसे नरसंहार के लिए उम्र कैद की सजा दे दी गई थी। गोलीबारी में अपनी 24 साल की बेटी जेसिका गवी को खोने वालीं सैंडी फिलिप्स ने हॉलीवुड रिपोर्टर से कहा, ''मुझे होम्स की फिल्म देखने की जरूरत नहीं है। मैंने सिर्फ जोकर फिल्म का प्रोमो देखा तो जैसे मैंने हत्यारे की तस्वीर देख ली।'' कई अन्य अमरीकी शहरों में सिनेमाघरों ने घोषणा की है कि फिल्म देखने के लिए मास्क पहनकर, फेस पेंट लगाकर या कोई कॉस्ट्यूम पहनकर आने वालों को रोक दिया जाएगा। हालांकि, सुपरहीरो की फिल्मों की दौरान लोगों का इस तरह तैयार होकर आम चलन है।
जोकर, एक मानसिक रूप से बीमार कॉमेडियन आर्थर फ्लेक की कहानी है जिसकी पेशेवर और निजी जिंदगी की दुर्घटनाएं उसे जुर्म की दुनिया में धकेल देती हैं। फिल्म में हिंसा के बहुत भयानक दृश्य हैं और अमरीका में कुछ फिल्म समीक्षकों ने निर्देशक टॉड फिलिप्स पर आर्थर फ्लेक की कहानी का महिमामंडन करने का आरोप लगाया है। वैनिटी फेयर मैगजीन के रिचर्ड लॉसन ने लिखा है, "ये फिल्म किसी के बेहद मतलबी होने का गैर-जिम्मेदाराना प्रचार हो सकती है।" लॉसन ने पूछा है, "क्या जोकर जश्न मनाने लायक है या डरावनी है? या इन दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है?" निर्देशक टॉड फिलिप्स और अभिनेता जोक्विन फोनिक्स इस बात से सहमति नहीं रखते कि जोकर फिल्म हिंसा के लिए सहानुभूति रखती है। टॉड फिलिप्स ने कहा था कि उन्हें फिल्म को लेकर इस तरह के विवाद से हैरानी है। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, "ये फिल्म प्यार के अभाव, बचपन के बुरे अनुभव और दुनिया में सहानुभूति की कमी को दिखाती है। मुझे लगता है कि लोग इस संदेश को समझ सकते हैं। मेरे लिए कला का मतलब जटिल होना है। अगर आपको आसान कला चाहिए तो कैलिग्रफी की तरफ जा सकते हैं।"
एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट 'द रैप' में दिए एक साक्षात्कार में फिलिप्स ने इस विवाद के लिए वामपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है। अभिनेता जोक्विन फोनिक्स उस साक्षात्कार को छोडकर आ गए थे जिसमें उनसे हिंसा को बढावा देने से जुडे सवाल पूछे गए थे। इसमें उन्होंने फिल्म का बचाव करते हुए कहा था, "इस फिल्म को लेकर हुए पूरे मामले में ये देखना मेरे लिए हैरानी भरा था कि अपने एजेंडे के मुताबिक कितनी आसानी से वामपंथी, दक्षिणपंथियों की तरह बोलने लगते हैं। ये मेरे लिए आंखें खोलने वाला था।" उन्होंने कहा, "लोग गानों के बोल का गलत मतलब समझ लेते हैं। वो किताबों में लिखे का गलत मतलब निकालते हैं। इसलिए ये फिल्मनिर्माता कि जिम्मेदारी है कि दर्शकों को सही और गलत के बीच का अंतर बताए।"

कमेंट
कमेंट X