जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्काईफॉल' में 'बॉन्ड गर्ल' के रूप में दिखने वाली अभिनेत्री नाओमी हैरिस ने एक बड़े स्टार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक बार ऑडिशन के दौरान एक 'बड़े स्टार' ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। अभिनेत्री के बताया कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम के दौरान इस तरह की चेष्टा करने वाले पुरुषों का सामना करना पड़ा।
एक्ट्रेस का आरोप- ऑडिशन के वक्त एक 'बड़े स्टार' ने मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिस ने बताया, "उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट में डाल दिया था। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था। कास्टिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर वहीं थे लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि वह 'बड़ा स्टार' था। सबसे बड़ी दुखद बात ये है कि वो स्टार अब भी इंडस्ट्री में काफी रसूखदार है।" हालांकि हैरिस ने किसी का नाम नहीं लिया।
हैरिस ने आगे कहा- "मुझे लगता है कि हम सब के पास दिमाग होता है। अगर हम इसका इस्तेमाल करें तो कई बार ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है। मर्द जानते हैं कि वो इस बर्ताव के बाद बचेंगे नहीं लेकिन वे ऐसा करने से पहले कभी नहीं सोचते।" हैरिस ने एन्ना स्केयर थियेटर स्कूल से पढ़ाई की है। उनके स्कूल से एक एजेंसी जुड़ी थी जिसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और नौकरी मिल गई।
ये भी पढ़ें- जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का पहला पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए डेनियल क्रेग