‘धुरंधर’ के अरशद पप्पू की शाहरुख खान से तुलना? तस्वीरें देख खुश हुए एक्टर; कही ये बात
Ashiwin Dhar Reacted On Shahrukh: फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टर अश्विन धर ने अरशद पप्पू का रोल निभाया है। अब सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक को शाहरुख खान से जोड़ रहे हैं।
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद से ही इसमें छोटे किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को भी दर्शकों को खूब पसंद किया है। अब फिल्म में अरशद पप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अश्विन धर की तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान के मेट गाला लुक से की जा रही है। इस पर अब एक्टर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
शाहरुख से तुलना पर खुश हूं
फिल्मीज्ञान से बातचीत में अश्विन ने कहा, ‘मेरे लिए यह एक बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव है। जब आपकी तुलना शाहरुख खान से की जाती है, चाहे लुक की बात हो या कपड़ों की, किसी भी वजह से जब आपको शाहरुख खान के साथ दिखाया जाता है तो यह अपने आप में बहुत मायने रखता है।’
शाहरुख की जमकर तारीफ की
बातचीत में आगे अश्विन ने शाहरुख की एक्टिंग को विरासत बताते हुए कहा, ‘शाहरुख खान सिर्फ एक अभिनेता से कहीं बढ़कर हैं। व्यक्तिगत रूप से वे बहुत अच्छे इंसान हैं। इतना बड़ा अभिनेता बनना कोई साधारण बात नहीं है। जब आपको हमारे उद्योग के ऐसे सुपरस्टार के साथ किसी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है, तो यह एक बहुत बड़ा सम्मान जैसा है।’
इस एक्टर से भी हुई तुलना
मजेदार बात यह है कि अश्विन की सिर्फ शाहरुख से ही नहीं बल्कि कुछ तस्वीरों में अनिल कपूर से भी तुलना की जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई फनी मीम्स वायरल हैं, जिनमें ये तक कहा जा रहा है कि शाहरुख जल्द ही उनके किरदार अरशद पप्पू की बायोपिक में लीड रोल प्ले करेंगे।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के साथ 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1622.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा 26 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।