{"_id":"66e3f62e802795a6d400b7cf","slug":"imran-khan-step-into-acting-after-nine-years-aamir-khan-is-making-him-comeback-as-per-reports-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: नौ सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे इमरान खान, मामा आमिर खान संवार रहे हैं करियर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Imran Khan: नौ सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे इमरान खान, मामा आमिर खान संवार रहे हैं करियर
Fri, 13 Sep 2024 01:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:56 PM IST
सार
इमरान खान अब जिस वेब सीरीज से लगभग नौ वर्षों के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, उसे अभिनेता आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान खान काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। लंबे समय से उनके प्रशंसक फिर से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। इमरान खान ओटीटी पर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वह किस वेब सीरीज के साथ कमबैक कर रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान खान और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज को 'मामू' आमिर खान कर रहे हैं प्रोड्यूस
इमरान खान अब जिस वेब सीरीज से लगभग नौ वर्षों के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, उसे अभिनेता आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले हैं। आमिर खान उनके रिश्ते में मामा लगते हैं। सीरीज का निर्देशक दानिश असलम हैं। इमरान खान ने वर्ष 2010 में आई फिल्म ब्रेक के बाद में दानिश के साथ काम किया था।

- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
पहले जैसे ही रोल में आएंगे नजर
इमरान खान के इस सीरीज में रोल को लेकर तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है, जिन भूमिकाओं के लिए इमरान को अब तक पसंद किया गया था, कुछ उसी अंदाज में इस सीरीज में भी काम करने वाले हैं। यह सीरीज भी उनकी पहले की गई फिल्मों की तरह रोमांटिक कॉमेडी सीरीज हो सकती है।

इन फिल्मों से लूट चुके हैं फैंस का दिल
इमरान खान ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर वर्ष 1988 में ‘कयामत से कयामत तक’ से इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, उसके बाद वो वर्ष 1992 ‘जो जीता वही सिकंदर’ में भी नजर आए. इमरान की लीड रोल में पहली फिल्म जेनेलिया देशमुख के साथ वर्ष 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’ से की थी. वर्ष 2010 में वो 'आइ हेट लव स्टोरी' फिल्म में सोनम कपूर के साथ नजर आए थे। उनकी सबसे हिट फिल्म ‘डेल्ही बेली’ थी, जो कि वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2011 में ही फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ काम किया है।