सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2

'टॉक्सिक' से लेकर 'रामायण' और 'शक्ति शालिनी' तक, इन अपकमिंग फिल्मों में कलाकार निभाएंगे डबल रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 27 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Double Role Upcoming Films: भारत में कलाकारों के डबल रोल वाली फिल्मों को खूब पसंद किया गया है। आने वाले वक्त में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें कलाकार डबल रोल में नजर आएंगे। आइए इन पर एक नजर डालते हैं। 

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
डबल रोल वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सिनेमा में डबल रोल खूब पसंद किया जाने वाला फॉर्मूला है। 'जुड़वा' (1997) में सलमान खान के डबल रोल को खूब पसंद किया गया। 'जवान' (2023) में भी शाहरुख खान के डबल रोल को काफी सराहना मिली। हाल ही में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी ने फिल्म 'भूत बंगला' में डबल रोल किया है जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि वह कौन सी अपकमिंग फिल्में हैं, जिनमें कलाकार डबल रोल करने वाले हैं।
Trending Videos

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक'
4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक्टर दो अलग-अलग लुक्स में नजर आए हैं। वह एक पिता और उसके हमशक्ल बेटे का डबल रोल निभा रहे हैं। 'राया' नाम का एक किरदार ज्यादा उम्रदराज लगता है। जबकि दूसरे, कम उम्र वाले किरदार को 'टिकट' कहा गया है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
अनीत पड्डा, शक्ति शालिनि - फोटो : सोशल मीडिया
'शक्ति शालिनी'
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब 'शक्ति शालिनी' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। चर्चा है कि यह फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई पर आधारित होगी। इसमें अनीत दो किरदार निभा रही हैं, एक शक्तिशाली रक्षक 'शक्ति' और दूसरी बदला लेने वाली आत्मा 'शालिनी'। इसमें एक्टर विशाल जेठवा भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
'रामायण' और 'रामायण 2'
हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि वह 'रामायण' में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वह भगवान राम और भगवान परशुराम, दोनों का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के किरदार में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। 'रामायण' पार्ट 1 दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं 'रामायण' पार्ट 2 अगले साल दिवाली 2027 को रिलीज होगी।

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
'एनिमल पार्क' - फोटो : एक्स (ट्विटर
'एनिमल पार्क'
फिल्म 'एनिमल' (2023) में रणबीर कपूर ने रणविजय का किरदार निभाया था। फिल्म के आखिर में, अजीज हक नाम का एक और किरदार नजर आया था। इसने रणविजय जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में रणबीर, रणविजय और अजीज, दोनों का डबल रोल निभाएंगे। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने वाली है।

Indian Actors in Double Roles in Upcoming Films Toxic Ramayan Animal Park Kalki 2
कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 - फोटो : एक्स
'कल्कि 2898 AD' पार्ट 2
'कल्कि 2898 AD' (2024) के क्लाइमेक्स में खुलासा हुआ था कि प्रभास का किरदार भैरव, महाभारत के कर्ण का पुनर्जन्म है। फिल्म के सीक्वल 'कल्कि 2898 AD: पार्ट 2' में, प्रभास कर्ण और भैरव, दोनों किरदारों में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी को लिया गया है। 'कल्कि 2898 AD: पार्ट 2' के 2026 के आखिर या 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed