क्या सीता के किरदार के लिए सही हैं साई पल्लवी? वायरल वीडियो पर फैंस के बीच छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला
Sai Pallavi: फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी को कास्ट किए जाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि कई यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विस्तार
एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह सीता का रोल निभा रही हैं। इससे पहले वह 'एक दिन' के इवेंट में नजर आईं। यहां उन्होंने फैंस को हिंदी में संबोधित किया। सोशल मीडिया पर उनके कई क्लिप वायरल हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वह टूटी फूटी हिंदी बोल रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या वह देवी सीता का रोल निभाने के लिए सही हैं।
वायरल क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा '4000 करोड़ की फिल्म (रामायण) में ऐसे तथाकथित एक्टर्स को कास्ट करने से पहले ये लोग क्या कर रहे थे। उन्हें 'चाहता' और 'चाहती' में फर्क भी नहीं पता।'
Meet Sai Pallavi:
— Raj (@idfcwau) April 27, 2026
- Can't speak basic words of Hindi
- Now she's playing Sita Mata in Ramayana
- Compared the Indian Army with the Pakistani Army
tf do they smoke before casting these kinds of so called actors in a 4000cr movie, who can't even differentiate between chahta and… pic.twitter.com/h3KUB8fvV3
जहां एक तरफ साई पल्लवी को टूटी फूटी हिंदी बोलने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा 'क्या आपने कभी डबिंग के बारे में सुना है? साई पल्लवी की आवाज डब की जाएगी। यह फिल्म कई भाषाओं में डब की जाएगी, जिसके लिए एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। जब वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी, तब तो हिंदी भाषा का अस्तित्व भी नहीं था। इसलिए, नफरत से ऊपर उठें; रामायण सभी भाषाओं की सीमाओं से परे है।'
एक और यूजर ने लिखा 'उन्होंने साई पल्लवी को मां सीता के रोल के लिए इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने फिल्मों में कभी कोई अश्लील भूमिका नहीं निभाई है। बिकनी पहनने वाली अभिनेत्रियों के विपरीत, वह हमेशा अच्छे और शालीन कपड़े पहनती हैं।'
इस बहस ने एक यह साबित कर दिया है कि कास्टिंग से जुड़े फैसले सवालों के घेरे में आ जाते हैं। जहां कुछ लोग इस फैसले पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरों का मानना है कि किसी खास भाषा में अच्छी पकड़ होने से कहीं ज्यादा जरूरी है कि कलाकार का किरदार के प्रति ईमानदारी कितनी सच्ची है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी के अलावा रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।
