सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A crew member died in tragic accident while helping set up stage for Shakira upcoming show in Brazil

शकीरा के क्रू मेंबर की दर्दनाक हादसे में मौत, स्टेज तैयार करने के दौरान गई जान; ब्राजील में होने वाला था शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 27 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Shakira Crew Member Dies: पॉप आइकॉन शकीरा के एक क्रू सदस्य की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। शकीरा के आगामी ब्राजील कॉन्सर्ट के लिए स्टेज तैयार करते वक्त यह हादसा हुआ। कॉन्सर्ट के आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है।

A crew member died in tragic accident while helping set up stage for Shakira upcoming show in Brazil
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील में शकीरा के आगामी कॉन्सर्ट के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी के मद्देनजर स्टेज तैयार करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक क्रू सदस्य की मौत हो गई। PEOPLE के अनुसार, कॉन्सर्ट आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है। आयोजकों के मुताबिक, ब्राजील में शकीरा के आने वाले शो के लिए मंच तैयार करने में मदद करते समय एक क्रू सदस्य की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

Trending Videos


रविवार को हुआ हादसा
यह हादसा बीते दिन रविवार को गायिका के सार्वजनिक कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान हुआ। आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया और कहा कि वह कर्मचारी कार्यक्रम के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीपल मैगजीन के अनुसार, बयान में कहा गया है, 'इवेंट के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि रविवार दोपहर (26 अप्रैल) को हुई एक दुर्घटना में दुखद रूप से एक ऐसे पेशेवर की जान चली गई, जो शो के लिए स्ट्रक्चर बनाने का काम कर रहा था'।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हुई क्रू सदस्य की मौत
आयोजकों ने आगे बताया कि फायर डिपार्टमेंट द्वारा घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाने से पहले, घटनास्थल पर मौजूद फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने तुरंत मदद दी। फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने घटनास्थल पर शुरुआती देखभाल की और क्रू सदस्य को अस्पताल ले जाने के लिए तुरंत फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया। मगर, अफसोस की क्रू सदस्य को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

लिफ्टिंग सिस्टम से हुआ हादसा, लगी गंभीर चोट
आयोजकों ने यह भी कहा कि पीड़ित के परिवार, संबंधित कंपनी और इस घटना से प्रभावित टीम के सदस्यों को सहायता दी जा रही है। बयान में कहा गया है, 'इस समय, हम संबंधित कंपनी, उसकी टीम और पीड़ित के परिवार को हर तरह की सहायता और सांत्वना प्रदान कर रहे हैं'। राज्य अग्निशमन विभाग ने भी इस दुर्घटना का विवरण साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि एक लिफ्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते समय कर्मचारी के निचले अंगों के कुचले जाने से गंभीर चोटें आईं। आपातकालीन टीमों के पहुंचने से पहले ही, वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को उपकरण से बाहर निकाल लिया था। बयान में आगे कहा गया कि इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। मगर बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed