Karan Aujla: क्यों चर्चा में आए करण औजला? वायरल हुआ ऐसा ट्वीट; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Karan Aujla Post Fact Check: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला सुर्खियों में हैं। इस बार वे किसी गाने या कॉन्सर्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें कुछ ऐसा दावा किया गया है, जिसे सुनकर करण औजला के फैंस चौंक गए हैं। मगर, इसकी हकीकत कुछ और ही है। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर करण औजला खूब सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे अपने कॉन्सर्ट को लेकर ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं। सिंगर इन दिनों भारत के अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें जो लिखा है और दावा किया गया है, उसे पढ़कर करण के फैंस भी चौंक गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर मचा घमासान
करण औजला के नाम पर एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तैर रहा है। इसमें यह दावा किया गया है कि वे बायसेक्सुअल हैं। वायरल स्क्रीनशॉट एक्स अकाउंट से पोस्ट किया हुआ नजर आ रहा है। प्रोफाइल पिक्चर पर करण औजला की फोटो लगी है और उन्हीं का नाम लिखा है। पहली बार में पढ़कर यही लगेगा कि यह करण औजला ने किया है। मगर, सच्चाई यह है कि यह एक फर्जी पोस्ट है।
करण की टीम ने दी सफाई
करण औजला के नाम पर साझा किया गया, यह फर्जी स्क्रीनशॉट जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। पंजाबी सिंगर के फैंस और नेटिजंस सवाल करने लगे। कुछ यूजर्स तुरंत भांप गए कि यह फेक स्क्रीनशॉट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बढ़ा तो पूरे विवाद पर करण औजला की टीम ने सामने आकर सफाई दी है। टीम का कहना है कि वायरल स्क्रीनशॉट फेक है। इसका करण औजला से कोई ताल्लुक नहीं है। जिस अकाउंट से इसे साझा किया गया है, वह सिंगर का अकाउंट नहीं है।
करण औजला के अकाउंट से मेल नहीं खाता फर्जी स्क्रीनशॉट
वायरल स्क्रीनशॉट पर गौर करने पर पता चलेगा कि यह अकाउंट हैंडल करण औजला के वास्तविक प्रोफाइल से मेल नहीं खाता। इसके अलावा इसमें कई भाषाई कमियां भी हैं। साथ ही, इसमें लगी प्रोफाइल फोटो भी अलग है। मगर, इतनी पड़ताल करने से पहले और सच्चाई सामने आने तक, यह स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो चुका है। हालांकि, मामले पर खुद करण औजला ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। मगर, उनकी टीम ने इस पर पूरी तस्वीर साफ कर दी है।
Thankyou @Spotify @spotifyindia .
— Karan Aujla (@GeetanDiMachine) February 23, 2023
52 BARS running propaaaaa !!!!!!
Go stream my album FOUR YOU ON @Spotify . And comment your favourite track . pic.twitter.com/vYcjuLNz19

कमेंट
कमेंट X