फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IPL 2025 after disha patani performance users recall anushka sharma dance video viral on social media

Disha Patani: IPL में दिशा पाटनी के ठुमके देख यूजर्स को याद आईं अनुष्का भाभी, जानिए किसको बताया बेस्ट?

Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

Anushka Sharma Viral Video: ‘इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18’ में दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस के बाद यूजर्स को अनुष्का शर्मा की साल 2015 की परफॉर्मेंस याद आ गई। सोशल मीडिया पर अनुष्का की परफॉर्मेंस वाली वीडियो भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
IPL 2025 after disha patani performance users recall anushka sharma dance video viral on social media
दिशा पाटनी और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma और @dishapatani

विस्तार

‘इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18’ का शानदार आगाज हो चुका है। 22 मार्च को इसकी शुरुआत श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ हुई। इस बीच साल 2015 के आईपीएल के उद्घाटन समारोह में अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी तुलना फैंस सीजन 18 में दिशा पाटनी के परफॉर्मेंस से कर रहे हैं। आइए जानते हैं फैंस दिशा और अनुष्का की तुलना क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन


अनुष्का को यूजर्स ने दी बेहतर रेटिंग
अपने डांस के लिए मशहूर दिशा पाटनी ने कोलकाता में अपने लाइव एक्ट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, लेकिन इंटरनेट पर यूजर्स के एक ग्रुप ने अनुष्का शर्मा के प्रदर्शन को पूर्व की तुलना में बेहतर रेटिंग दी। अनुष्का शर्मा ने आईपीएल 2015 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: जस्टिन बीबर की बात सुनकर चौंक जाएंगे आप, बोले- 'मैं दूसरों को खुश करने के खुद से नफरत...
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजन्स ने अनुष्का की परफॉर्मेंस को लेकर दिया रिएक्शन रिएक्शन
नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अनुष्का की ‘आईपीएल 2015’ की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आप मेरा मन नहीं बदल सकते, दिशा से कहीं ज्यादा बेहतर हैं अनुष्का।” यहां देखें कि नेटिजेन्स ने अनुष्का के आईपीएल 2015 के प्रदर्शन को कैसे याद किया?

 
 
 
 
 
 

यह खबर भी पढ़ें: Samara Sahni Birthday: नातिन समारा के जन्मदिन पर नीतू सिंह का पोस्ट, लिखा- 'हमारी खुशियों की वजह हो तुम'


दिशा पाटनी का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री दिशा पाटनी को आखिरी बार साउथ की फिल्म ‘कंगुवा’ में देखा गया था। इससे पहले वह ‘कल्कि 2898’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। उसके बाद से वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed