Virat Kohli: जीत के बाद विराट ने की अनुष्का की तारीफ, बोले- ‘उन्हें भी 11 साल हो गए, कभी नहीं छोड़ी उम्मीद’
Virat Kohli Praises Anushka Sharma: आईपीएल में आरसीबी के पहली ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक हुए विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा की भी जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरसीबी ने अपने 18 सालों का लंबा इंतजार मंगलवार को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर खत्म किया। बेंगलोर की पहली जीत सबसे ज्यादा विराट कोहली के लिए खास मानी जा रही है। क्योंकि कोहली आईपीएल के पहले सीजन से आरसीबी में ही हैं और उन्होंने कई साल आरसीबी की कप्तानी भी की है। ऐसे में इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट काफी भावुक नजर आए, तो वहीं उन्होंने इस जीत के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा की अच्छे-बुरे हर वक्त में साथ देने के लिए तारीफ की।
‘अनुष्का भी बेंगलोर की लड़की हैं, यह उनके लिए बहुत खास है’
ट्रॉफी जीतने के बाद विराट ने अनुष्का की तारीफ की। मैच के बाद विराट ने अनुष्का को उनके साथ, उनकी ताकत और त्याग के लिए धन्यवाद दिया। जिसने उन्हें उतार-चढ़ाव के समय ध्यान केंद्रित रखने में मदद की। कोहली ने कहा, “अनुष्का आरसीबी के साथ हमारे सफर में पूरे दिल से शामिल रहीं।
2014 से टीम का समर्थन करने के बाद फ्रैंचाइजी और बेंगलोर शहर दोनों के साथ अनुष्का का गहरा जुड़ाव है। उसे भी 11 साल हो गए हैं। अनुष्का भावनात्मक रूप से जिस दौर से गुजरी हैं। मुझे निराश और हताश देखना, खेलों में आना, बैंगलोर से इतना जुड़ा होना, वह भी बैंगलोर की लड़की है और आरसीबी से जुड़ा होना, यह उनके लिए बहुत खास है। वह इस पर बहुत-बहुत गर्व करने वाली हैं।”
यह खबर भी पढ़ेंः IPL 2025: आरसीबी की जीत पर खुशी से झूम उठे विराट-अनुष्का, तस्वीरें देख बोले यूजर्स- ‘अब विराट के पास सब कुछ’
‘अनुष्का हर उतार-चढ़ाव में हमेशा साथ खड़ी रहीं’
कोहली ने आगे कहा कि खेल से खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि उनके परिवारों पर भी इमोशनली काफी असर पड़ता है। अनुष्का हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़ी रहीं, हर साल मैच देखने जाती रहीं, दिल टूटने और मुश्किलों का सामना करने में उन्होंने मेरी काफी मदद की है। आपका पार्टनर आपके खेलने के लिए काफी कुछ करता है। त्याग, प्रतिबद्धता, हर मुश्किल समय में आपका साथ देना ये कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन सीजन के दौरान जब आरसीबी कमजोर पड़ गई थी। जब हमने भी आईपीएल ट्रॉफी उठाने की उम्मीद खो दी थी और उस समय हमें संघर्ष करते देखना अनुष्का के लिए भी आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी भी विश्वास करना बंद नहीं किया।