Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
Sunny Deol on Fawad Khan: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के भारत में काम करने पर सनी देओल ने अपनी राय रखी है। फवाद खान कई सालों बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर कथित तौर पर पाबंदी है लेकिन पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। अब इस मामले पर बहस छिड़ गई है। सनी देओल जो अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं, उनसे पूछा गया कि इस मामले पर उनकी क्या राय है? सनी देओल ने फवाद खान की वापसी पर बयान देते हुए कहा कि एकता और अवसर होने चाहिए।
एक्टर पूरी दुनिया के लिए काम करते हैं
'बॉर्डर' और 'गदर' के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल से एचटी सिटी ने पूछा कि क्या आप बॉलीवुड में फवाद खान का सपोर्ट करेंगे? इस पर सनी देओल ने जवाब दिया 'मैं राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा क्योंकि वहां चीजें बहुत अस्त-व्यस्त हैं। हम अभिनेता हैं; हम पूरी दुनिया में सभी के लिए काम करते हैं। चाहे कोई देखे या न देखे, हम सभी के लिए हैं। दुनिया जिस तरह की हो गई है, हमें पूरी दुनिया के लिए दरवाजे खोलने चाहिए और ज्यादा देशों को इसमें शामिल होने देना चाहिए।'
यह खबर भी पढ़ें: ओम पुरी की पूर्व पत्नी ने इसलिए ठुकरा दिया था विधु विनोद चोपड़ा का शादी का प्रपोजल, खुद बताई वजह
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी
साल 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर कथित तौर से पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि इस बारे में किसी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर पाबंदी लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ें: आठ साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, डर के साथ होगा कॉमेडी का तड़का
फवाद खान के बारे में
फवाद खान की बात की जाए तो उन्होंने 'खूबसूरत', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'कपूर एंड संस' से लोगों का दिल जीता है। वह वाणी कपूर के साथ आरती एस बगड़ी की फिल्म 'अबीर गुलाल' से वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म इसी साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।