सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh romantic helicopter ride video viral users like it

कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Rakul-Jackky Viral Video: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को देखकर फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh romantic helicopter ride video viral users like it
जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@jackkybhagnani
विज्ञापन

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खास पलों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टर का सफर कर रहे हैं। फैंस ने दोनों को खुश देखकर कमेंट किए हैं।
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
जैकी भगनानी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह हेलीकॉप्टर पर अगली सीट पर बैठे हैं। ऐसा लगता है कि वह हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं।। वह कैमरा घुमा कर दिखाते हैं, तो बाहर पहाड़ दिखते हैं। जैकी जब पीछे की तरफ कैमरा घुमाते हैं, तो उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह बैठी नजर आती हैं। वह कैमरे को देखकर मुस्कुराती हैं और रिएक्ट करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए जैकी भगनानी ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jackky V Bhagnani (@jackkybhagnani)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने किए कमेंट
इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है 'कैप्टन भगनानी, इस पक्षी को उड़ाने में कैसा लग रहा है?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सबसे प्यारे कपल।' एक और यूजर ने लिखा है 'असली जीवन तो आप लोग जी रहे हो, बाकी सब दिखावा है।'



रकुल और जैकी का रिश्ता
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कभी एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों कोविड लॉकडाउन के समय नजदीक आए। इसके बाद कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से मिलते रहे। धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को फैंस के सामने उजागर किया। इसके ठीक तीन साल बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed