सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora new look in long dress goes viral users comment

Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि चलना हुआ मुश्किल! यूजर्स ने कमेंट में इस डर की तरफ किया इशारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने एक डर की ओर ध्यान दिलाया है।

Malaika Arora new look in long dress goes viral users comment
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी काफी फिट रहने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने अलग-अलग स्टाइल से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं इसमें क्या खास है?
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने हरे रंग की काफी लंबी ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस इतनी लंबी है कि जब वह चलती हैं तो यह उनके पैरों तले आ रही है। उन्हें सीढ़ी उतरने के लिए एक आदमी का सहारा लेना पड़ रहा है। वह जब चल रही हैं तो ऐसा लग रहा है कि वह गिर जाएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


फैंस ने किए कमेंट
वायरल वीडियो को कई लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने मलाइका के लुक की तारीफ की है। वहीं कई फैंस ने इस बात को नोटिस किया है कि वह ड्रेस पहन कर चल नहीं पा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है 'गिरने का इंतजार कर रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'गिर जाओगी।' एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा है 'स्टाइल आइकन।'



चर्चा में आई मलाइका
हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक फोटो वायरल हुआ था। फोटो में वह हर्ष मेहता के साथ रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर सेल्फी ले रही थीं। इससे उनके रिश्ते की अटकलें लगीं। हालांकि मलाइका और हर्ष में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ नहीं कहा।

कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Malaika Arora new look in long dress goes viral users comment
हर्ष के साथ मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर के साथ जुड़ चुका नाम
मलाइका अरोड़ा पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। उनका रिश्ता 2018 के आसपास शुरू हुआ। 
2024 में वे अलग हो गए।

अरबाज के साथ रिश्ता
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने साल 2002 में बेटे अरहान खान का स्वागत किया। 19 साल साथ रहने के बाद दोनों 2017 में अलग हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed