सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Rashmika Wedding Viral Video Couple Show Unseen Photos In Sangeet Ceremony To Tell Their Love Story

ViRosh Wedding: संगीत सेरेमनी में तस्वीरों के जरिए लव स्टोरी बयां करेंगे विजय-रश्मिका, वेन्यू से वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Udaipur Wedding: विजय और रश्मिका के शादी कार्यक्रमों से लगातार नए-नए वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। अब संगीत से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या है खास और किस तरह से कपल साझा करेगा अपनी लव स्टोरी…

Vijay Rashmika Wedding Viral Video Couple Show Unseen Photos In Sangeet Ceremony To Tell Their Love Story
विजय रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फैंस के सबसे चहेते सेलिब्रिटी कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। गेस्ट को हैंड रिेटेन नोट देने से लेकर शानदार प्री-वेडिंग फंक्शन तक, कपल काफी भव्य तरीके से अपनी शादी का कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। जिससे पता चलता है कि कपल संगीत समारोह के दौरान अपनी लव स्टोरी को भी सबके साथ साझा करना चाह रहा है। वायरल वीडियो में दोनों की कई खास व रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।

Trending Videos

वीडियो में दिखे कपल के खास पल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में विजय और रश्मिका की कई खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें नजर आ रही हैं। ये ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें कपल ने कभी सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो में कार में ली गई सेल्फी से लेकर छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीरों और एक-दूसरे को गले लगाते हुए उनके खास रोमांटिक पलों तक की कई तस्वीरें उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस के लॉन में लगाई गई हैं, जहां यह जोड़ा अपनी शादी का जश्न मना रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि विजय और रश्मिका ने संगीत नाइट के दौरान अपनी प्रेम कहानी को सभी के साथ तस्वीरों के जरिए साझा करने का विचार किया है।

Vijay Rashmika Wedding Viral Video Couple Show Unseen Photos In Sangeet Ceremony To Tell Their Love Story
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

शुरू हो चुकी हैं शादी से पहले की रस्में
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन और मस्ती की तस्वीरें पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्हें खुद कपल ने ही साझा किया है। जहां कपल ने पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक खेला, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। वहीं शादी से पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। अब बारी है ग्रैंड संगीत नाइट की, जो आज यानी 25 फरवरी को होगी।

अंबानी परिवार शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा उदयपुर
विजय-रश्मिका की ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का भी उदयपुर पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में अंबानी परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक के उदयपुर पहुंचने के वीडियो सामने आए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


Vijay Rashmika Wedding Viral Video Couple Show Unseen Photos In Sangeet Ceremony To Tell Their Love Story
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

प्राइवेट समारोह में होगी शादी
विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। खबरों के अनुसार, यह जोड़ा तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं से शादी करेगा। क्योंकि विजय तेलुगु परंपराओं को मानते हैं, जबकि रश्मिका कोडवा कल्चर से आती हैं। हालांकि, कपल ने शादी के फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने का फैसला किया है। इसमें मेहमानों की संख्या भी काफी सीमित रहेगी। जबकि कार्यक्रम में गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगा। 

Vijay Rashmika Wedding Viral Video Couple Show Unseen Photos In Sangeet Ceremony To Tell Their Love Story
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
विजय और रश्मिका की मुलाकात 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने 'डियर कॉमरेड' में फिर से साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब सराहा।

यहीं से दोनों के बीच की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। दोनों अब अपने तीसरे प्रोजेक्ट 'राणाबाली' के लिए एक साथ आ रहे हैं। इसे राहुल सांकृत्यान ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed