‘ये कैसी प्रोपेगेंडा फिल्म है?’ शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद किया फिल्म का रिव्यू; जानिए क्या कहा
Shatrughan Sinha Review Dhurandhar: वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अब ‘धुरंधर’ देख पाए हैं। इसके बाद वो खुद को फिल्म का रिव्यू करने से नहीं रोक सके। जानिए फिल्म को लेकर अभिनेता ने क्या कुछ लिखा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का अगला पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने रिलीज होने वाला है। लेकिन अभी तक पिछले साल आई ‘धुरंधर’ का ही क्रेज लोगों में बना हुआ है और उसकी तारीफें हो रही हैं। अब वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ देखी है और इसका रिव्यू किया है। अभिनेता ने फिल्म की कास्टिंग से लेकर निर्देशन और तकनीकी पक्षों तक पर बात की है।
फिल्म के तकनीकी पक्ष को सराहा
‘धुरंधर’ देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर एक लंबा सा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अभिनेता ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। अपनी पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, ‘वाह! अभी-अभी मैंने सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' देखी।
Wow! Just happened to see the most talked about film an absolute masterpiece
'Dhurandhar'. What 'propaganda' film??? A film is a film is a film. It's a great film, gripping interesting & full of entertainment, made with sincerity. The sets too have been created beautifully in…विज्ञापन विज्ञापन— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 25, 2026
यह कैसी 'प्रोपेगेंडा फिल्म' है? फिल्म तो फिल्म होती है। यह एक बेहतरीन फिल्म है, दिलचस्प, मनोरंजक और पूरी ईमानदारी से बनाई गई है। बैंकॉक, थाईलैंड (पाकिस्तान को दर्शाते हुए) में बने सेट भी बेहद खूबसूरती से और वास्तविक ढंग से तैयार किए गए हैं।
तकनीकी रूप से शानदार, बेहतरीन एडिटिंग के साथ। सिनेमौटोग्राफी अपने शानदान काम के तारीफ के काबिल है। फिल्म के एक-एक सीन को शानदार बनाने के लिए इतनी प्रतिभाशाली कास्ट और क्रू को भी बधाई।’
रणवीर और अक्षय खन्ना समेत फिल्म की कास्ट करी तारीफ
अपनी पोस्ट में अभिनेता ने फिलम के कलाकारों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा, ‘हर कलाकार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे वन एंड ओन्ली रणवीर सिंह इस भूमिका में एकदम फिट बैठते हैं। स्वर्गीय सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त कमाल हैं।
हमारे प्रिय लीजेंड विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने एक असाधारण भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है। आदित्य धर ने फिल्म का शानदार कुशल निर्देशन किया है।
सबसे खास बात तो यह है कि हमारे प्यारे दोस्त, राकेश बेदी ने अपने शानदार अभिनय से हमारा दिल जीत लिया है। उन्होंने जिस कुशलता से किरदार को निभाया है, वह सिर्फ उन्हीं से संभव है।
संगीत और कोरियोग्राफी ने सिनेमा जगत में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं, खासकर 'शरारत' और 'इश्क जलकर-कारवां' गाने डांस करने पर मजबूर करते हैं। इसके अलावा, हमारी प्यारी सौम्यातांदन ने भी दमदार कैमियो रोल में अपनी छाप छोड़ी है। कुल मिलाकर धुरंधर एक शानदार सिनेमाई अनुभव है। भारतीय सिनेमा जिंदाबाद! जय हिंद!’
यह खबर भी पढ़ेंः ViRosh Wedding: संगीत सेरेमनी में तस्वीरों के जरिए लव स्टोरी बयां करेंगे विजय-रश्मिका, वेन्यू से वीडियो वायरल
पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया जासूस की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान में पहचान बदलकर रहता है। अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर होगी। अब देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी पहले पार्ट की तरह ही दमदार प्रदर्शन कर पाती है या नहीं।