सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey Manushi Chhillar Shooting Video Viral From Nainital Fans Curious For Their Next Project

नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Vikrant Massey Manushi Chhillar Viral Video: मानुषी छिल्लर और विक्रांत मैसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक बीटीएस वीडियो है। जानिए किस अंदाज में दिखे दोनों सितारे और क्या साथ में कर रहे हैं अगली फिल्म…

Vikrant Massey Manushi Chhillar Shooting Video Viral From Nainital Fans Curious For Their Next Project
मानुषी छिल्लर और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। हालांकि, उन्हें काम लगातार मिल रहा है। इन दिनों मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग या कोई एड या कुछ और है।

Trending Videos

शूटिंग से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। सेट से वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी और विक्रांत एक स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। मानुषी स्कूटर चला रही हैं, जबकि विक्रांत पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)




पीले रंग के स्कूटर पर मानुषी सफेद रंग के टॉप और नीले और सफेद रंग के फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत पिंक जैकेट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। पीछे बैठे विक्रांत हरे रंग का हेलमेट भी लगाए हुए हैं। वीडियो में बंदूकें रखी भी नजर आ रही हैं। सेट से सामने आया ये छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहली बार बनेगी विक्रांत-मानुषी की जोड़ी
हालांकि, अभी तक विक्रांत और मानुषी के किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर ये कोई फिल्म है, तो ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म नैनीताल की पृष्ठभूमि पर आधारित कोई रोमांटिक ड्रामा होगी या फिर नैनीताल सिर्फ फिल्म का हिस्सा है।

संभावना ये भी है कि हो सकता सिर्फ किसी गाने की शूटिंग नैनीताल में हो रही हो। फिलहाल इस जोड़ी का ये वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

Vikrant Massey Manushi Chhillar Shooting Video Viral From Nainital Fans Curious For Their Next Project
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं
मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद मानुषी ‘बड़े मियां छोटे मिया 2’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’, ‘तेहरान’ और ‘मालिक’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन ये कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। ऐसे में मानुषी को अभी भी अपने करियर की पहली सफल फिल्म की तलाश है।

Vikrant Massey Manushi Chhillar Shooting Video Viral From Nainital Fans Curious For Their Next Project
ओ रोमियो - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे विक्रांत
विक्रांत मैसी की बात करें तो वो आखिरी बार शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ में एक कैमियो में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में श्री श्री रविशंकर की बायोपिक ‘व्हाइट’ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed