{"_id":"699ea9366bb484901c0ef82d","slug":"milind-soman-ankita-konwar-cycle-55-km-with-3000-feet-climb-at-the-historic-panhala-fort-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी अंकिता कोंवर के साथ मिलकर मिलिंद सोमन ने किया बड़ा काम, तस्वीरें शेयर दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पत्नी अंकिता कोंवर के साथ मिलकर मिलिंद सोमन ने किया बड़ा काम, तस्वीरें शेयर दी जानकारी
Wed, 25 Feb 2026 01:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
Milind Soman: हाल ही में अभिनेता मिलिंद सोमन ने बड़ा काम किया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
विज्ञापन
मिलिंद सोमन
- फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। 60 साल की उम्र में भी वह काफी फिट हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा काम किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर और कुछ दोस्तों के साथ कोल्हापुर के पन्हाला में 3000 फीट की ऊंचाई तक साइकिल चलाई। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 55 किलोमीटर तक साइकिल चलानी पड़ी।
विज्ञापन
मिलिंद की पोस्ट में क्या है?
फिल्म 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने लिखा 'आज अंकिता, हमारे दोस्तों और मैंने कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर की पहाड़ियों और पन्हाला किले के चारों ओर 3000 फीट की चढ़ाई के साथ 55 किमी का सफर तय किया। छत्रपति शिवाजी के बहादुरों में से एक, बाजी प्रभु देशपांडे को सम्मान दिया। मैं साल में केवल 10-15 बार ही राइड करता हूं, इसलिए हर अवसर का स्वागत है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलिंद सोमन
तस्वीरों में मिलिंद सूरज उगते समय खुली सड़क पर साइकिल चलाते दिख रहे हैं। साइकिल चलाते हुए वह टी-शर्ट, शॉर्ट्स, हेलमेट और ग्लव्स पहने हुए हैं। उनके साथ उनके साथी भी हैं।
तस्वीरों में मिलिंद सूरज उगते समय खुली सड़क पर साइकिल चलाते दिख रहे हैं। साइकिल चलाते हुए वह टी-शर्ट, शॉर्ट्स, हेलमेट और ग्लव्स पहने हुए हैं। उनके साथ उनके साथी भी हैं।
दोस्तों के साथ मिलिंद सोमन
- फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
प्रेरित होते हैं फैंस
अंकिता और मिलिंद कई वर्षों से अपनी फिटनेस वाली तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। कई तस्वीरों में वह एकसरसाइज करते नजर आते हैं। कपल अपनी अनुशासित जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं, जिससे उनके फैंस को प्रेरणा मिलती है।
अंकिता और मिलिंद कई वर्षों से अपनी फिटनेस वाली तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। कई तस्वीरों में वह एकसरसाइज करते नजर आते हैं। कपल अपनी अनुशासित जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं, जिससे उनके फैंस को प्रेरणा मिलती है।
View this post on Instagram
2 दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई
हाल ही में, मिलिंद और अंकिता कोंवर ने अलग अंदाज में 2026 का स्वागत किया। अंकिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ दो दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई। बुडापेस्ट, हंगरी की अपनी विजिट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए, अंकिता ने लिखा, 'बुडापेस्ट से आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 30 और 31 दिसंबर को हमने सबसे अच्छे तरीके से बिताया। 2 दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई।'
इनपुट आईएनएस से।