सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prime Minister Narendra Modi Congratulated Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna On Their Wedding

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, भावुक अंदाज में लिखा नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शादी के लिए शुभकामनाएं दी है। 

Prime Minister Narendra Modi Congratulated Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna On Their Wedding
विरोश वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिलहाल शादी के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर शादी से जुड़ी अपडेट्स दे रहे हैं। लोग उन्हें काफी बधाइयां दे रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक लेटर शेयर कर उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

Trending Videos


पीएम ने विजय के माता-पिता को भेजा लेटर
हैदराबाद से आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को एक लेटर भेजा, जिसमें उन्होंने 26 फरवरी 2026 को होने वाली इस शादी का निमंत्रण मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने विजय और मंदाना परिवार को इस शुभ और खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

भावुक अंदाज में लिखा नोट
अपने लेटर में प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह शादी विजय और रश्मिका की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत अध्याय है। उन्होंने कहा कि सात फेरे लेकर दोनों जीवनभर के दोस्त बनेंगे।
ये है पत्र- 

प्रधानमंत्री ने बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा कि विजय और रश्मिका फिल्मों की स्क्रिप्ट से तो पहले से परिचित हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी की यह कहानी बड़े पर्दे के जादू से भी ज्यादा खास होगी, जो भगवान ने लिखी है। उन्होंने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के लिए खुशियों से भरे हों।

उदयपुर में होगी शाही वेडिंग
आपको बता दें कि यह शाही शादी उदयपुर के ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स एकाया’ में होगी। शादी को निजी और खास रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद रिसेप्शन का भी प्लान है।

बता दें कि रविवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने अपने फैंस को प्यार से ‘विरोश’ नाम देने के लिए धन्यवाद कहा और अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों सात फेरे लेंगे, और फैंस इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed