गीतू मोहनदास निर्देशित 'टॉक्सिक' का एक और दिलचस्प पोस्टर रिलीज, भीरा के रूप में नजर आएंगे बालाजी मनोहर
Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में अपनी सफल भूमिका के बाद, बालाजी मनोहर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक और दिलचस्प पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
विस्तार
कन्नड़ एकटर यश की आगामी गैंगस्टर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' रोज नए-नए सस्पेंस के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है। निर्देशक गीतु मोहनदास की यह एक्शन से भरी फिल्म अब और भी चर्चा में है। आज फिल्म के एक और एक्टर के किरदार का नाम सामने आया है। बालाजी मनोहर फिल्म में भीरा की भूमिका में नजर आएंगे।
भीरा के किरदार में नजर आएंगे बालाजी मनोहर
यश ने आज अपनी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का एक और दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता बालाजी मनोहर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह भीरा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के इस पोस्टर में बालाजी मनोहर हाथ में सिगार लिए और ब्लैक चश्मे में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
View this post on Instagram
फिल्म की टीम लगातार नए किरदारों के पोस्टर जारी कर रही है, जिससे फैंस का जोश बढ़ता जा रहा है। पहले सुदेव नायर का कर्मादी वाला पोस्टर आया था। अब अक्षय ओबेरॉय टोनी के रोल में शामिल हुए हैं। उनका पोस्टर रेट्रो स्टाइल का है, जिसमें वो लाशों के ढेर पर खड़े दिख रहे हैं, जो उनके क्रूर किरदार की झलक देता है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
फिल्म में कई बड़ी अभिनेत्रियां भी हैं शामिल-
- नयनतारा - गंगा के किरदार में
- कियारा आडवाणी - नादिया के किरदार में
- तारा सुतारिया - रेबेका के किरदार में
- हुमा कुरैशी - एलिजाबेथ के किरदार में (यह उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म है)
- रुक्मिणी वसंत - मेलिसा के किरदार में
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
यश फिल्म 'टॉक्सिक' में दो अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म मार्च 2026 के तीसरे हफ्ते में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 19 मार्च 2026 को यह दुनिया भर में रिलीज होगी। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। लेकिन इसे रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से कड़ी टक्कर मिलेगी। 'टॉक्सिक' फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो एक अंधेरी, खतरनाक और खूनी दुनिया की झलक दिखाता है। फैंस 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन और अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू? फिल्म में नजर आएंगी दक्षिण की यह लोकप्रिय अभिनेत्री