नई तकनीकी से शूट किए गए 'वाराणसी' के खास सीन, राजामौली ने फिल्ममेकर्स के लिए बताया मील का पत्थर
Varanasi: हाल ही में एसएस राजामौली ने बताया है कि इस फिल्म के खास सीन नई तकनीकी के तहत शूट किए गए हैं। उन्होंने इस तकनीकी को भारत के लिए बेहतर बताया है।
विस्तार
बेहतर होगी कहानी कहने की क्षमता
फिल्ममेकर ने कहा, 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर तकनीकी के आने से भारतीय फिल्ममेकर्स के कहानियों को सोचने और पूरा करने का तरीका बदल जाएगा। हमने वाराणसी में जरूरी सीक्वेंस बनाने में इस फैसिलिटी का इस्तेमाल किया। इसके नतीजे शानदार थे।'
बता दें कि स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर सेटअप को अन्नपूर्णा स्टूडियो में बनाया गया है। यह एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी के अन्नपूर्णा स्टूडियो और प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा के मिहिरा विजुअल लैब्स का नतीजा है। इसे बनाने में हॉलीवुड के टेक्नोलॉजी पार्टनर एनिमेट्रिक फिल्म डिजाइन ने भी मदद की है। राजामौली ने पहले अन्नपूर्णा स्टूडियो में भारत की पहली डॉल्बी सिनेमा प्रोसेसिंग फैसिलिटी लॉन्च की थी।
आपको बता दें कि 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे।
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
कामयाब थी राजामौली की आखिरी फिल्मइससे पहले राजामौली ने फिल्म 'आरआरआर' का निर्देशन किया था। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर थे। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।