सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list

कई सुपरहिट फिल्में ठुकरा चुके हैं शाहिद कपूर, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश; 'रांझणा' और 'रॉकस्टार' भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahid Kapoor: एक्टर शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर भी ठुकराए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं। 

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर न केवल अपनी दमदार एक्टिंग, बल्कि शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। ये खूबियां उनकी हर फिल्म में दिखती हैं। पंकज कपूर के बेटे ने शाहिद कपूर की ठुकराई फिल्मों की लिस्ट में कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। शाहिद ने व्यस्त होने के चलते, स्क्रिप्ट या किसी और वजह से ये प्रोजेक्ट्स छोड़े। आज शाहिद अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्मों की लिस्ट पर, जो उन्होंने छोड़ दी और बाद में जाकर वे फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। 

Trending Videos

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
‘रंग दे बसंती’
‘रंग दे बसंती’ साल 2006 में आई थी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण उन्होंने मना कर दिया। बाद में आमिर खान ने लीड रोल लिया। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, सोहा अली खान और सिद्धार्थ के साथ कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे सितारे शामिल हैं। यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों में से एक बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, साल 2011 में रिलीज हुई, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। दोस्ती और जीवन की खूबसूरती को पर्दे पर उतारती फिल्म शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते उन्होंने इसे ठुकरा दिया। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल लीड में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और आज भी दर्शकों की फेवरेट है।

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
रॉकस्टार मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

‘रॉकस्टार’ 
इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘रॉकस्टार’ भी साल 2011 में आई थी। यह फिल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने 'जब वी मेट' चुन लिया था। बाद में रणबीर कपूर ने इसमें लीड रोल निभाया। फिल्म ने रणबीर को स्टार बना दिया और आज भी क्लासिक मानी जाती है।

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया

‘शुद्ध देसी रोमांस’ 
सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म साल 2013 में आई थी। यह रोमांटिक ड्रामा पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था।

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
रांझणा मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

 ‘रांझणा’ 
आनंद एल. राय की इंटेंस लव स्टोरी ‘रांझणा’ साल 2013 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म के साथ धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन पहले ये फिल्म शाहिद को ऑफर हुई, मगर व्यस्त होने की वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। यह फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी और बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके अलावा, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन रोमांस फिल्म 'बैंग बैंग', पुनीत मल्होत्रा की रोमांटिक कॉमेडी 'गोरी तेरे प्यार में', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बेशर्म' जैसी फिल्में भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थीं। लेकिन शाहिद ने उन्हें मना कर दिया।

Shahid Kapoor Has Turned Down Several Superhit Films Including Raanjhanaa And Rockstar See the full list
शाहिद कपूर ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

‘ओ रोमियो’ में गैगस्टर लुक में नजर आए शाहिद
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई है। ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों से खासा प्यार मिल रहा है। इसमें शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में हैं, जो रानी के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed