सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Will Romance With Two Actress Meenakshi Chaudhary And Ayesha Khan In Bhagam Bhag 2

‘भागम भाग 2’ में दो हिरोइनों के साथ इश्क लड़ाएंगे अक्षय कुमार? जानें कौन हैं वो अभिनेत्रियां; सामने आई अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar In Bhagam Bhag 2: अपनी घोषणा के बाद से ही ‘भागम भाग 2’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म की फीमेल कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानिए कौन हैं वो दो अभिनेत्रियां, जिनके साथ रोमांस करेंगे अक्षय कुमार...

Akshay Kumar Will Romance With Two Actress Meenakshi Chaudhary And Ayesha Khan In Bhagam Bhag 2
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कमुार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सोलह साल बाद लौट रही है। इसके अलाव अक्षय की पाइपलाइन में ‘भागम भाग 2’ भी है। इसकी कास्टिंग को लेकर भी लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि अक्षय ‘भागम भाग 2’ में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।

Trending Videos

इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करेंगे अक्षय
फिल्म की फीमेल कास्टिंग को लेकर वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि फिल्म में एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियां हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय फिल्म में जिन दो अभिनेत्रियों के साथ नजर आएंगे, उनमें मीनाक्षी चौधरी और ‘धुरंधर के 'शरारत' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली आयशा खान के नाम शामिल हैं। फिल्म में तीनों के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Will Romance With Two Actress Meenakshi Chaudhary And Ayesha Khan In Bhagam Bhag 2
भागम भाग 2 में हुई मनोज बाजपेयी की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक्ट्रेस का नहीं हुआ चयन
रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म की नई कहानी में अहम भूमिकाएं निभाने वाली हैं। ‘भागम भाग 2’ की कहानी गलत पहचान, कन्फ्यूजन और क्लासिक कॉमेडी-ऑफ-एरर्स से भरपूर होगी। हालांकि, अभी मनोज बाजपेयी के साथ एक्ट्रेस का चयन होना बाकी है।

Akshay Kumar Will Romance With Two Actress Meenakshi Chaudhary And Ayesha Khan In Bhagam Bhag 2
भागम भाग - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा की हुई फिल्म से छुट्टी
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'भागम भाग 2' में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी हुई है। हालांकि, गोविंदा इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी की फिल्म में नई एंट्री हुई है। इस बार फिल्म की कहानी एकदम नई और अलग होगी। हालांकि, मेकर्स मूल फिल्म की भावना को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? दावे में है कितनी सच्चाई, सूत्रों से मिली जानकारी

प्रियदर्शन ने किया था ‘भागम भाग’ का निर्देशन
साल 2006 में आई ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। यह एक पॉलिटिकल सटायर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी और असरानी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ‘भागम भाग’ को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अब देखना ये है कि मेकर्स ‘भागम भाग 2’ में भी वो ही जादू बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed