{"_id":"68b52a0544ceb78a490f7404","slug":"jee-le-zaraa-not-shelved-confirms-farhan-akhtar-he-says-can-not-comment-on-cast-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jee Le Zaraa: फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दी अपडेट, प्रियंका-कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jee Le Zaraa: फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दी अपडेट, प्रियंका-कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात
Mon, 01 Sep 2025 10:37 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:37 AM IST
सार
Jee Le Zaraa Update: फरहान ने कहा था हमारे पास तारीखों को लेकर समस्या है। मुझे नहीं पता क्या हो सकता है और क्या नहीं। इसलिए मुझे अब सचमुच विश्वास होने लगा है कि इस फिल्म की अपनी नियति है।
विज्ञापन
फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहान अख्तर ने साल 2021 में फिल्म 'जी ले जरा' का एलान किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अहम किरदार निभाने वाली थीं। पिछले कुछ वर्षों में, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तारीखों के टकराव के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हुई है। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से बंद हो गया है, क्योंकि पिछले चार वर्षों में इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। अब, फरहान अख्तर ने बताया है कि 'जी ले जरा' को बंद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
फरहान ने फिल्म के बारे में दिया अपडेट
अवर स्टुपिड रिएक्शन्स से बातचीत में फरहान अख्तर से पूछा गया कि क्या आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जी ले जरा' को रोक दिया गया है। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'मुझे यह कहना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि इसे रोक दिया गया है। मैं बस इतना कहूंगा कि इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो बनेगी। मुझे नहीं पता कि यह कब बनेगी। लेकिन इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है। यह अभी रुकी हुई है।

जी ले जरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकारों के बारे में नहीं है जानकारी
फरहान अख्तर ने कहा कि उन्हें कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है और वह इस पर और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि फिल्म जरूर बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म पर लोकेशन की तलाश और म्यूजिक सहित काफी काम पहले ही हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें: Ratna Shah: शादी के 40 साल बाद भी इस बात पर नसीरुद्दीन से बहस करती हैं रत्ना शाह, इंटरव्यू में किया खुलासा

तरीखों को लेकर फंसा था पेंच
2023 में वैरायटी के साथ बातचीत में फरहान अख्तर ने बताया 'हमारे पास बस तारीखों को लेकर समस्या है। मुझे नहीं पता क्या हो सकता है और क्या नहीं। इसलिए मुझे अब सचमुच विश्वास होने लगा है कि इस फिल्म की अपनी नियति है। जब बननी होगी, तब बनेगी। देखते हैं।'

रोड-ट्रिप फिल्म हो सकती है 'जी ले जरा'
'जी ले जरा' को ऋतिक रोशन और अभय देओल अभिनीत हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक रोड-ट्रिप फिल्म बताया जा रहा है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कैटरीना और प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
'जी ले जरा' को ऋतिक रोशन और अभय देओल अभिनीत हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक रोड-ट्रिप फिल्म बताया जा रहा है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कैटरीना और प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।