JNU: 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का पहला पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी रवि किशन और उर्वशी रौतेला की फिल्म
'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' के पोस्टर पर भारत का नक्शा दिखाया गया है, जो भगवा रंग का है। पोस्टर पर लिखा है, 'क्या एक शैक्षणिक विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक विनय वर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का पहला पोस्टर आज मंगलवार, 12 मार्च को जारी किया है। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के पोस्टर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फिल्म में कई सितारें मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिनमें उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रशमी देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म के पोस्टर पर भगवा भारत
'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' के पोस्टर पर भारत का नक्शा दिखाया गया है, जो भगवा रंग का है। पोस्टर पर लिखा है, 'क्या एक शैक्षणिक विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है? पोस्टर में बहुत सारे लोगों के हाथ दिखाए गए हैं। कुछ लोगों ने हाथ में भगवा झंडा पकड़ा हुआ है, जिस पर जय श्री राम लिखा है। वहीं, भगवा भारत के नक्शे को भी एक हाथ से दबोचे हुए दिखाया गया है।
Babil Khan: पिता इरफान को याद कर भावुक हुए बाबिल खान, बोले- 'मेरे बाबा स्टार नहीं थे और मैं स्टारकिड नहीं हूं'
उर्वशी रौतेला ने साझा किया पोस्टर
वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, 'शिक्षा की बंद दीवारों के पीछे, देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है,जैसे ही बाएं और दाएं टकराएंगे, वर्चस्व की यह लड़ाई कौन जीतेगा? वहीं कुछ यूजर्स इस फिल्म को प्रोपोगेंडा बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स फिल्म देखने के लिए उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
Yodha: देशभक्ति से जुड़ी फिल्में करने पर सामने आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, बोले- वर्दी के प्रति है प्यार
इस दिन रिलीज होने फिल्म
'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म को महाकाल मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन विनय शर्मा ने किया है। वहीं इसका निर्माण प्रतिमा दत्ता ने किया है। यह फिल्म इस साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Krystyna Pyszkova: प्रियंका चोपड़ा से प्रभावित हैं क्रिस्टीना, बोलीं- वे मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं